Ratan Tata Death: नहीं रहे ‘Tata Group’ के पूर्व अध्यक्ष रतन टाटा, 86 की आयु में ली अंतिम सांस

Savitri Mehta

टाटा ग्रुप (Tata Group) के पूर्व अध्यक्ष रतन टाटा (Ratan Tata) का बुधवार देर रात 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके परिवार और कंपनी के लिए यह दिन किसी कयामत से कम नहीं है। मशहूर उद्योगपति (Businessman) रतन टाटा के निधन की खबर ने देशभर को स्तब्ध कर दिया है, और लोग उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन (N Chandrasekaran) ने उनके निधन पर आधिकारिक बयान जारी करते हुए शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “हम श्री रतन नवल टाटा (Ratan Naval Tata) को विदाई दे रहे हैं, जो न केवल टाटा समूह (Tata Group) बल्कि देश की प्रगति के मुख्य आधार थे। उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता।”

रतन टाटा 1991 से 2012 तक टाटा ग्रुप के अध्यक्ष रहे, और इस दौरान कंपनी ने जगुआर लैंड रोवर (Jaguar Land Rover), कोरस स्टील (Corus Steel), और टेटली टी (Tetley Tea) जैसे ब्रांड्स को अपने समूह में शामिल किया। टाटा ग्रुप को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में रतन टाटा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आज दुनिया भर में टाटा का डंका बजता है, और इसका श्रेय रतन टाटा के नेतृत्व को दिया जाता है।

रतन टाटा की दरियादिली और मानवता के लिए उनका समर्पण अद्वितीय था। देश की कई आपदाओं के समय उन्होंने अपनी मदद का हाथ बढ़ाया और बिना किसी प्रचार के लाखों लोगों की सहायता की।

Share This Article