रिलीज होते ही हंगामा! अंशुमान सिंह–सपना चौहान का नया भोजपुरी गाना रातों-रात वायरल

रितु रमन फिल्म प्रोडक्शन का रोमांटिक-एंटरटेनिंग सॉन्ग ‘सटावा जनी राइफल करेजवा पर’ ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल

Savitri Mehta
Satava Jani Rifle Karejwa Par Viral Song Anshuman Singh Sapna Chauhan
Satava Jani Rifle Karejwa Par Viral Song Anshuman Singh Sapna Chauhan (PC: BBN24/Social Media)
मुख्य बातें (Highlights)
  • गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
  • अंशुमान सिंह–सपना चौहान की केमिस्ट्री पर दर्शकों का जबरदस्त प्यार
  • साजन बाबू और पूनीता प्रिया की आवाज़ ने गाने को बनाया सुपरहिट

रितु रमन फिल्म प्रोडक्शन ने भोजपुरी जगत में एक और बड़ा धमाका करते हुए अपना नया गाना “सटावा जनी राइफल करेजवा पर” रिलीज कर दिया है। रिलीज के कुछ ही घंटों में यह गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा और यूट्यूब पर दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

गाने में अंशुमान सिंह राजपूत और सपना चौहान की शानदार ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री लोगों के दिलों को छू रही है। दोनों सितारों के रोमांटिक एक्सप्रेशन, नज़दीकियों और लाजवाब कैमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।

निर्माता का बड़ा बयान—“गुणवत्ता से समझौता नहीं”

गाने के निर्माता सी.बी. रमन ने कहा कि भोजपुरी संगीत उद्योग में आज गुणवत्तापूर्ण कंटेंट की भारी मांग है, और यह गाना उसी सोच का परिणाम है।
उन्होंने बताया—

“हमने इस प्रोजेक्ट में हर पहलू—संगीत, लोकेशन, कास्टिंग और प्रोडक्शन—पर सबसे ज़्यादा ध्यान दिया है। दर्शकों का प्यार हमारी मेहनत की सबसे बड़ी कमाई है।”

प्रोडक्शन टीम में कृष्णा मुरारी रमन और मनोरमा रमन का क्रिएटिव मार्गदर्शन भी गाने की सबसे बड़ी ताकत रहा।
राजकुमार सर के विशेष सहयोग को टीम ने खुले शब्दों में धन्यवाद दिया।

अंशुमान सिंह बोले—“यह गाना मेरे दिल के बेहद करीब”

अभिनेता अंशुमान सिंह ने गाने को लेकर अपनी भावनाएँ साझा करते हुए कहा—

“हर एक फ्रेम में मैंने अपना 100% दिया है। इस गाने की शूटिंग मेरे लिए बेहद खास रही। सपना चौहान के साथ मेरी केमिस्ट्री को जो प्यार मिल रहा है, वह मेरे लिए प्रेरणा है।”

उन्होंने फैन्स से अपील की कि वे गाने को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें और अपना प्यार बनाए रखें।

🔗 गाना देखें

संगीत, लेखन और आवाज़ ने बनाया इसे सुपरहिट

  • गाने को अपनी सुरीली आवाज़ दी है साजन बाबू और पूनीता प्रिया ने
  • शब्दों में जज़्बात और मस्ती को पिरोया है गीतकार धीरज दीवाना ने
  • आधुनिक और युवाओं को आकर्षित करने वाला संगीत दिया है ट्यून है ने

गाने की ध्वनि गुणवत्ता, मिक्सिंग और वोकल्स को बेहद खूबसूरती से तैयार किया गया है, जिससे यह रिलीज के तुरंत बाद ही दर्शकों की पसंदीदा लिस्ट में शामिल हो गया।

Share This Article