मिलकर भी अलग क्यों रहते हैं अटलांटिक और प्रशांत महासागर? जानिए असली वजह

अलास्का की खाड़ी में प्रकृति का अनोखा नजारा, जहां दो महासागर मिलते तो हैं पर घुलते नहीं।

Savitri Mehta
Why Atlantic And Pacific Oceans Dont Mix
Why Atlantic And Pacific Oceans Dont Mix (PC: BBN24/Social Media)

दुनिया अद्भुत रहस्यों और अचरज भरी घटनाओं से भरी हुई है। कई बार विज्ञान भी ऐसे चमत्कारों को देखकर हैरान रह जाता है। ऐसा ही एक दुर्लभ नजारा अलास्का की खाड़ी (Gulf of Alaska) में देखने को मिलता है, जहां अटलांटिक महासागर (Atlantic Ocean) और प्रशांत महासागर (Pacific Ocean) आपस में मिलते हैं। लेकिन हैरानी की बात यह है कि पानी एक साथ आने के बाद भी घुलता-मिलता नहीं दिखता।

पानी का रंग क्यों है अलग?

इस घटना को देखने पर एक ओर गहरा नीला पानी दिखाई देता है, जबकि दूसरी ओर हल्का मटमैला रंग साफ नज़र आता है। मानो प्रकृति ने दोनों के बीच एक अदृश्य सीमा खींच दी हो। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों महासागरों का पानी एक ट्यूब में मिलाने पर भी अलग-अलग ही रहता है।

वैज्ञानिकों ने बताई वजह

विशेषज्ञों का कहना है कि यह घटना पानी की लवणता (salinity), घनत्व (density) और धाराओं की गति में फर्क की वजह से होती है।

  • अटलांटिक महासागर का पानी ज्यादा खारा होता है।
  • प्रशांत महासागर की धारा और प्रवाहित होने वाले तत्व अलग होते हैं।
  • घनत्व के अंतर की वजह से दोनों जलधाराएं एक-दूसरे को अपनाने से इंकार कर देती हैं।

इसे आसान भाषा में ऐसे समझें जैसे पानी और तेल दोनों तरल होते हुए भी आपस में नहीं मिलते। ठीक वैसे ही ये दोनों महासागर भी अपनी-अपनी सीमाओं में रहते हैं।

सोशल मीडिया पर चर्चा

यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इस चमत्कारिक दृश्य को देखकर हैरान हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार यह पूरी तरह से प्राकृतिक और भौतिक गुणों के कारण संभव है।

Share This Article