Vikas Sethi की मौत के बाद पत्नी का भावुक पोस्ट: ‘वह हमें छोड़कर चले गए’

Savitri Mehta
Vikas Sethi
Vikas Sethi (PC: BBN24/Social Media)

टीवी के मशहूर अभिनेता विकास सेठी के निधन की खबर से हर कोई स्तब्ध है। महज 48 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ था। विकास सेठी ने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ जैसे हिट शो में काम किया था, और उनके असमय निधन ने सभी को गहरे शोक में डाल दिया है।

विकास सेठी की दो शादियाँ हुई थीं और उनके निधन के एक दिन बाद उनकी पत्नी जान्हवी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा की है।

जान्हवी की पोस्ट

जान्हवी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “विकास सेठी की यादों में, हम भारी मन से सूचित करते हैं कि उन्होंने 8 सितंबर 2024 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 9 सितंबर को हिंदू परंपराओं के अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस कठिन समय में आपका समर्थन हमारे लिए बहुत मायने रखता है। सादर, सेठी परिवार।”

जान्हवी के इस पोस्ट के बाद उनके फैंस और दोस्तों ने अपना दुख व्यक्त किया है। वो काफी इमोशनल नजर आईं और उनके पति के असमय निधन से वह गहरे सदमे में हैं।

विकास सेठी टीवी के अलावा साउथ फिल्मों में भी काम कर चुके थे।

विकास सेठी का करियर

टीवी शो के अलावा विकास ने हिंदी फिल्मों में भी काम किया। ‘कभी खुशी कभी गम’ में उन्होंने करीना कपूर के दोस्त रॉबी का किरदार निभाया था। इसके अलावा 2001 की फिल्म ‘दीवानापन’ में अर्जुन रामपाल और दीया मिर्जा के साथ काम किया था।

2019 में, उन्होंने तेलुगु हिट फिल्म ‘आईस्मार्ट शंकर’ में एक अहम भूमिका निभाई थी। फिलहाल उनके अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है और उनके करीबी लोग इस मौके पर मौजूद रहेंगे।

Share This Article