दिल्ली एयरपोर्ट पर मंगलवार को Air India की फ्लाइट में आग लगने की खौफनाक घटना हुई। हांगकांग से दिल्ली आई फ्लाइट नंबर AI-315 के Auxiliary Power Unit (APU) में लैंडिंग के फौरन बाद आग लग गई। गनीमत रही कि सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित निकलने में कामयाब रहे। घटना के वक्त फ्लाइट को पार्किंग गेट पर लगाया जा चुका था, तभी आग की लपटें उठीं।
APU में आग, कैसे टला बड़ा हादसा?
Air India के प्रवक्ता के मुताबिक जब विमान पार्क हो चुका था और यात्री उतरने लगे थे, तभी अचानक APU में आग भड़क गई। सौभाग्य से सिस्टम डिज़ाइन के चलते APU ने खुद को तुरंत बंद कर लिया, जिससे आग ने बड़ा रूप नहीं लिया। इससे विमान और यात्रियों को बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
350 करोड़ की सुपारी! क्या सच में Donald Trump की हत्या की साजिश रच रहे हैं Iran के मौलवी?
Air India का बयान: हुआ हल्का नुकसान
एयर इंडिया ने बताया कि इस घटना में विमान को थोड़ा बहुत नुकसान जरूर हुआ, लेकिन सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। विमान को अब आगे की तकनीकी जांच के लिए ग्राउंड कर दिया गया है। नियामक प्राधिकरण को भी इस घटना की जानकारी दे दी गई है।
जानिए क्या होता है APU?
Auxiliary Power Unit यानी APU, विमान की पूंछ में स्थित एक छोटा गैस टर्बाइन इंजन होता है। इसका काम मुख्य इंजनों और बाहरी पावर सप्लाई के बिना विमान को बिजली और अन्य जरूरी ऊर्जा देना होता है। उड़ान के दौरान APU compressed air पैदा करता है, जिसका इस्तेमाल मुख्य इंजन स्टार्ट करने में होता है। इसी हिस्से में आग लगने के कारण यह हादसा हुआ।



