हनुमान चालीसा का 234 भाषाओं में अनुवाद! बिहार की आराध्या सिंह का कमाल, जानिए कैसे रचा इतिहास

14 साल की आराध्या सिंह ने छह महीने में पूरा किया असंभव सा काम, भारतीय संस्कृति को दुनिया तक पहुंचाने का सपना

Rohit Mehta Journalist
Aradhya Singh Hanuman Chalisa 234 Languages
Aradhya Singh Hanuman Chalisa 234 Languages (Source: BBN24/Google/Social Media)

पटना: बिहार की धरती ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा से दुनिया को चौंका दिया है। मोतिहारी की रहने वाली आराध्या सिंह ने महज 14 साल की उम्र में वह कारनामा कर दिखाया है जो बड़े-बड़े विद्वानों के लिए भी चुनौतीपूर्ण होता। St. Karen’s School, Patna की 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली आराध्या ने Hanuman Chalisa का अनुवाद एक-दो नहीं, बल्कि 234 भाषाओं में कर दिया है।

इस अनोखे काम को पूरा करने में आराध्या को सिर्फ छह महीने लगे। उन्होंने यह काम छठ पूजा के समय शुरू किया था और तकनीक का बखूबी इस्तेमाल करते हुए Google Translate और Canva App की मदद से इसे संभव बनाया।

उनके द्वारा अनुवाद की गई भाषाओं में अंग्रेजी, स्पैनिश, जापानी, पुर्तगाली, कोरियन, लैटिन, ग्रीक, पंजाबी, मराठी, स्वाती सहित अनेक देसी-विदेशी भाषाएं शामिल हैं। आराध्या इसे जल्द ही PDF Format में ऑनलाइन पब्लिश करने वाली हैं, जिसमें भारत के 28 राज्यों की पारंपरिक कलाओं का प्रदर्शन होगा। फ्रंट पेज पर Madhubani Painting की झलक भी देखने को मिलेगी।

सारंडा में खत्म हुए माओवादी, लेकिन जंगल में मौत बिछी है! हर कदम पर लैंडमाइन का खतरा

भारतीय संस्कृति को वैश्विक मंच पर ले जाने का सपना

आराध्या का कहना है कि उनका सपना भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाना है। इसके लिए उन्होंने पढ़ाई से समय निकालकर पूरी निष्ठा से इस कार्य को अंजाम दिया।

अपनी इस उपलब्धि का श्रेय वह अपने माता-पिता और Chirag Paswan (President, Lok Janshakti Party – Ramvilas) को देती हैं। चिराग पासवान ने न सिर्फ उनके काम की सराहना की बल्कि भविष्य में हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।

परिवार को गर्व, अब अगला लक्ष्य राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

आराध्या की मां Rani Singh शिक्षिका हैं और पिता Manoj Kumar Singh व्यवसायी हैं। चार बहनों में सबसे छोटी आराध्या अब Prime Minister National Child Award के लिए आवेदन की तैयारी कर रही हैं। उनके माता-पिता बेटी की इस अद्वितीय सफलता पर बेहद गर्वित हैं।

Share This Article