उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा के दौरान हो रहे बवाल को लेकर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Bhupendra Singh Chaudhary ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि इस हिंसा के पीछे गहरी साजिश है और पुलिस इसकी जांच कर रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अगर कोई कानून अपने हाथ में लेता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश में कानून व्यवस्था से कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता।
Akhilesh Yadav पर सीधा हमला बोलते हुए उन्होंने समाजवादी पार्टी (SP) को हिंदू विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव जब-जब सत्ता में आए, तब-तब हिन्दू समाज से जुड़े त्योहारों और परंपराओं को रोकने का प्रयास किया गया।
पटना के नाले में मिली 14 दिन से लापता युवक की लाश! मर्डर या हादसा? जांच में उलझी पुलिस
सपा पर सनातन विरोधी मानसिकता का आरोप, महागठबंधन को बताया बेमेल गठजोड़
भूपेंद्र चौधरी ने सपा मुखिया अखिलेश यादव के उस बयान पर भी निशाना साधा जिसमें उन्होंने कांवड़ियों के लिए कॉरिडोर बनाने की बात कही थी। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सपा केवल बयानबाजी करती है लेकिन उनका इतिहास हमेशा सनातन विरोध का रहा है।
उन्होंने विपक्षी महागठबंधन को भी आड़े हाथों लिया। बोले- यह गठबंधन सिर्फ स्वार्थ और अवसरवाद का प्रतीक है। इसमें न नीति है, न नीयत। महागठबंधन में कोई भी दल किसी भी विचारधारा पर टिके नहीं हैं।
शिक्षक रजनीश गंगवार की टिप्पणी पर भी भड़के चौधरी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बहेड़ी के शिक्षक Rajneesh Gangwar द्वारा कांवड़ यात्रा पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि किसी की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाना किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
भूपेंद्र चौधरी बरेली में थे जहां उन्होंने Amit Shah का उत्तराखंड जाते समय त्रिशूल एयरबेस पर स्वागत किया। इसके बाद सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत में यह सब बातें कही। उन्होंने बताया कि भाजपा प्रदेश संगठन चुनाव की प्रक्रिया भी तेजी से चल रही है। प्रदेश के 70 जिलों में अध्यक्ष घोषित हो चुके हैं, बाकी जल्द होंगे।


