सना में इजरायली हवाई हमला! हूतियों पर कहर, लाल सागर में बढ़ा तनाव

यमन की राजधानी सना में इजरायल ने किए ताबड़तोड़ एयर स्ट्राइक, कई ठिकाने तबाह, 2 की मौत

Fevicon Bbn24
Israel Air Strikes Yemen Houthi
Israel Air Strikes Yemen Houthi (PC: BBN24/Social Media)

इजरायल ने रविवार को यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों (Houthi Rebels) के ठिकानों पर जोरदार एयर स्ट्राइक (Air Strike) की। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इन हमलों में कम से कम दो लोगों की मौत हुई और पांच लोग घायल हो गए। धमाकों की गूंज पूरे शहर में सुनाई दी, जिससे रिहायशी इलाकों में अफरा-तफरी मच गई।

कई ठिकाने तबाह, दहला शहर

हूती मीडिया कार्यालय ने दावा किया कि इजरायली हमलों में हेज़्याज़ बिजली संयंत्र और एक गैस स्टेशन सहित कई ठिकानों को निशाना बनाया गया। हालांकि, इजरायल की ओर से इन हमलों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि विस्फोट इतने शक्तिशाली थे कि खिड़कियां टूट गईं और घर हिलने लगे।

लाल सागर में बढ़ता तनाव

इजरायल और फिलिस्तीन संघर्ष के बाद से ही लाल सागर (Red Sea) में तनाव चरम पर है। हूती विद्रोही लगातार इजरायल से जुड़े जहाजों पर ड्रोन और मिसाइल हमले कर रहे हैं। बीते दो सालों में हूती 100 से ज्यादा जहाजों को निशाना बना चुके हैं, जिससे वैश्विक व्यापार को बड़ा नुकसान हुआ है। अनुमान है कि इस रूट से हर साल करीब 1 ट्रिलियन डॉलर का व्यापार गुजरता है।

अमेरिका-हूती समझौता रहा नाकाम

पिछले साल अमेरिका और हूती विद्रोहियों के बीच हुआ समझौता भी निष्फल साबित हुआ। अमेरिका ने हमले रोकने की शर्त पर एयर स्ट्राइक बंद करने का वादा किया था, लेकिन हूती विद्रोहियों ने साफ कहा कि वे इजरायल समर्थित ठिकानों पर हमले जारी रखेंगे

हूती विद्रोही कौन हैं?

हूती विद्रोही, जिन्हें अंसार अल्लाह (Ansar Allah) भी कहा जाता है, यमन का एक शिया ज़ैदी आंदोलन है। उनका नारा है – “मौत इजरायल को।” हूतियों को ईरान का सीधा समर्थन प्राप्त है और वे खुद को अक्ष-अ-रजिस्टेंस (Axis of Resistance) का हिस्सा मानते हैं, जिसमें ईरान, इराकी मिलिशिया, हिज़बुल्लाह और हमास जैसे संगठन शामिल हैं। हूती इजरायल पर हाइपरसोनिक मिसाइल और ड्रोन से भी हमले कर चुके हैं।

Share This Article