कन्हैया का असली नाम क्या था? अखिलेश यादव के सवाल पर अनिरुद्धाचार्य की जुबान पर लगा ताला!

यमुना एक्सप्रेसवे पर हुई मुलाकात में अखिलेश यादव ने कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य से पूछ लिया ऐसा सवाल, जिसके जवाब में हो गए लाचार

Fevicon Bbn24
Akhilesh Yadav Aniruddhacharya Debate On Krishna First Name
Akhilesh Yadav Aniruddhacharya Debate On Krishna First Name (Source: BBN24/Google/Social Media)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और मशहूर कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य (Aniruddhacharya) के बीच यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर हुई मुलाकात ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। इस मुलाकात के दौरान अखिलेश यादव ने ऐसा सवाल पूछ लिया, जिसका जवाब देने में अनिरुद्धाचार्य पूरी तरह चूक गए।

दरअसल, अखिलेश यादव ने अनिरुद्धाचार्य से पूछा कि जब आधी रात को कन्हैया (Krishna) को उनकी मां को सौंपा गया था, तब मां ने उनका पहला नाम क्या लिया था? इस सवाल पर अनिरुद्धाचार्य पहले तो इधर-उधर की बातें करने लगे, फिर बोले- “भगवान बोला, कन्हैया कहकर बुलाया।”

इस जवाब पर अखिलेश यादव ने तुरंत टोका और कहा- “इसीलिए अब कभी शूद्र मत कहना।” इसके बाद अखिलेश ने यह भी जोड़ दिया कि “आपके और हमारे रास्ते अलग हैं। जाइए आप प्रचार कीजिए।” यह कहकर अखिलेश अपनी गाड़ी में बैठ गए और वहां से रवाना हो गए।

अनिरुद्धाचार्य पर विवादित बयानों का आरोप, अंबेडकर पर दिए बयान से पहले ही घिरे

गौरतलब है कि अनिरुद्धाचार्य अक्सर अपने विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। कुछ समय पहले उन्होंने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर (B. R. Ambedkar) को लेकर भी एक भ्रामक बयान दिया था, जिसके बाद उनकी आलोचना हुई थी।

अब यमुना एक्सप्रेसवे पर अखिलेश यादव से हुई इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स इसे जातिगत टिप्पणी और ज्ञान की परीक्षा से जोड़कर देख रहे हैं।

सोशल मीडिया पर छाया वीडियो, यूजर्स कर रहे अखिलेश यादव की तारीफ

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter) पर भी वायरल हो चुका है। इसमें अखिलेश यादव को स्पष्ट रूप से कहते सुना जा सकता है- “अब कभी शूद्र मत कहना।” इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर अखिलेश की तारीफ हो रही है कि उन्होंने सार्वजनिक रूप से संतों को जवाब देने की हिम्मत दिखाई।

Share This Article