राजगीर में कल से एशिया हॉकी कप का आगाज़, कौन जाएगा सीधे वर्ल्ड कप?

बिहार पहली बार बनेगा एशिया कप का मेज़बान, आठ देशों की टीमें भिड़ेंगी वर्ल्ड कप टिकट के लिए।

Manish
Hero Asia Mens Hockey Cup Rajgir 2025
Hero Asia Mens Hockey Cup Rajgir 2025 (PC: BBN24/Social Media)

बिहार पहली बार पुरुषों का एशिया हॉकी कप आयोजित करने जा रहा है। 29 अगस्त से 7 सितंबर तक राजगीर में होने वाले इस टूर्नामेंट में आठ देश मैदान पर उतरेंगे। खिताब जीतने वाली टीम को सीधे हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का टिकट मिलेगा।

आठ देशों की टीमें आमने-सामने

इस बार प्रतियोगिता में भारत, चीन, जापान, कज़ाख़स्तान, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश और चीनी ताइपे हिस्सा ले रहे हैं।

  • पूल A: भारत, जापान, चीन और कज़ाख़स्तान
  • पूल B: मलेशिया, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश और चीनी ताइपे

राजगीर में वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

टूर्नामेंट के सभी मुकाबले राजगीर के दो नए एस्ट्रोटर्फ मैदानों पर खेले जाएंगे। जर्मन तकनीक से तैयार ये मैदान अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) द्वारा प्रमाणित हैं और इनमें फ्लडलाइट्स व स्प्रिंकलर सिस्टम की सुविधा है।

दर्शकों के लिए खास इंतज़ाम

  • मैच देखने के लिए टिकट फ्री होंगे, लेकिन Ticketgenie ऐप पर पहले से बुकिंग करनी होगी।
  • प्रवेश केवल आधार वेरिफिकेशन के बाद ही मिलेगा।
  • हर दर्शक को एक दिन में अधिकतम दो पास मिलेंगे।
  • स्टेडियम न आ पाने वालों के लिए सभी 38 जिला मुख्यालयों में फैन पार्क बनाए जाएंगे, जहां LED स्क्रीन पर लाइव मैच दिखाए जाएंगे।

ध्यांनचंद की याद में बनेगा माहौल

29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस पर खास आयोजन होंगे।

  • Hockey with Harmanpreet”: भारत के कप्तान हरमनप्रीत सिंह बच्चों को ट्रेनिंग देंगे।
  • Sunday on Cycle”: खिलाड़ियों और अधिकारियों के साथ साइकिलिंग इवेंट होगा।
    टूर्नामेंट का मैस्कॉट “चंद” महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को समर्पित है।

ऐतिहासिक पलों का गवाह बनेगा बिहार

यह टूर्नामेंट 12वीं बार आयोजित हो रहा है और तीसरी बार भारत इसकी मेज़बानी कर रहा है। इससे पहले 1989 में दिल्ली और 2007 में चेन्नई इसकी मेज़बानी कर चुके हैं। सबसे ज्यादा 5 खिताब जीतने वाली टीम दक्षिण कोरिया है, जबकि भारत और पाकिस्तान ने 3-3 बार खिताब जीते हैं।

Share This Article