2 लाख दहेज नहीं मिले तो पत्नी-बेटी को किया गायब! Araria में ससुर ने दामाद पर दर्ज कराया अपहरण केस

मकसूद आलम पर पत्नी Asmina और एक साल की बेटी को कोलकाता ले जाकर गायब करने का आरोप, मामला दर्ज

Fevicon Bbn24
Wife Daughter Missing For Dowry Case In Araria Bihar
(Source: Google/Social Media Sites)
मुख्य बातें (Highlights)
  • 2 लाख की दहेज मांग पर पत्नी-बेटी को गायब करने का आरोप
  • कोलकाता ले जाने की बात कहकर किया अपहरण
  • पति समेत 7 लोगों पर अपहरण का मामला दर्ज

अररिया, बिहार — पलासी थाना क्षेत्र के डेहटी गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दहेज में 2 लाख रुपये नहीं मिलने पर विवाहिता और उसकी बच्ची को गायब कर देने का आरोप लगा है। पीड़िता के पिता समशीर खां ने अपने दामाद मोहम्मद मकसूद आलम समेत 7 लोगों के खिलाफ अपहरण और प्रताड़ना की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

शादी के एक साल बाद भी जारी रही दहेज की मांग

समशीर खां, जो सिकटी थाना क्षेत्र के पड़रिया खान टोला निवासी हैं, ने बताया कि उनकी बेटी Asmina Khatoon की शादी डेहटी चौक वार्ड नंबर 10 निवासी Maksud Alam के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही मकसूद और उसके परिवारवाले लगातार ₹2 लाख की मांग कर रहे थे। मना करने पर असमीना को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता रहा।

“विदा कर कोलकाता ले जाने” के बहाने ले गया, फिर किया इनकार

10 जून की सुबह मकसूद आलम अपने ससुराल पहुंचा और कहा कि वह पत्नी और बेटी को Kolkata ले जा रहा है, जहां उसकी बहन का घर है और वहीं रहकर काम करेगा। पर शाम होते ही उसने फोन कर कहा कि असमीना और बेटी उसके पास नहीं हैं। जब समशीर ने खोजबीन की और डेहटी में मकसूद के घर पहुंचे, तो वह वहीं मौजूद था, लेकिन बेटी और नातिनी के बारे में पूछने पर उसने अभद्र व्यवहार कर भगा दिया।

थाने में केस दर्ज, पुलिस कर रही जांच

पलासी थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने पुष्टि की है कि पीड़ित पिता के लिखित आवेदन पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहन जांच की जा रही है। नामजद आरोपियों में माजउद्दीन, बंटी, उनसरिया खातून, पतलू, जमशेद और बीबी अफसाना के नाम भी शामिल हैं।

Share This Article