प्रशांत किशोर नहीं लड़ेंगे चुनाव, जन सुराज पार्टी 243 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जन सुराज पार्टी मैदान में पूरी ताकत से उतरने की तैयारी में, प्रशांत किशोर रहेंगे रणनीतिक भूमिका में।

Rohit Mehta Journalist
Prashant Kishor Jan Suraj Party Bihar Election 2025
Prashant Kishor Jan Suraj Party Bihar Election 2025 (PC: BBN24/Social Media)
मुख्य बातें (Highlights)
  • प्रशांत किशोर खुद नहीं लड़ेंगे बिहार विधानसभा चुनाव।
  • जन सुराज पार्टी 243 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार।
  • पार्टी ने “जन सुराज योगदान ऐप” से चंदा अभियान शुरू किया।

बिहार चुनाव की सरगर्मी तेज हो चुकी है और इस बीच जन सुराज पार्टी ने बड़ा ऐलान किया है। सूत्रों के मुताबिक पार्टी के सुप्रीमो प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) खुद बिहार विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके बजाय वे अपनी पार्टी के 243 उम्मीदवारों को मैदान में उतारेंगे।

सूत्रों का कहना है कि किशोर सिर्फ रणनीति और फैसले लेने की भूमिका निभाएंगे। जन सुराज पार्टी आज अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने वाली है, जिससे यह साफ हो जाएगा कि किन सीटों से उम्मीदवार उतारे जाएंगे।

पहले खुद के चुनाव लड़ने की चर्चा थी तेज

कुछ समय पहले प्रशांत किशोर ने कहा था कि अगर पार्टी चाहेगी तो वे खुद भी चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। चर्चा थी कि वे राघोपुर या अपने गृह जिले रोहतास की करगहर सीट से लड़ सकते हैं। लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि किशोर केवल रणनीतिकार की भूमिका निभाएंगे और चुनाव नहीं लड़ेंगे।

जन सुराज ने शुरू किया चंदा अभियान

पूर्व चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की पार्टी ने अब “जन सुराज योगदान ऐप” लॉन्च कर चंदा इकट्ठा करने का अभियान शुरू किया है।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने दावा किया कि लोग पार्टी के विकास में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अब कोई भी व्यक्ति इस ऐप के माध्यम से ₹100 से लेकर ₹50,000 तक का योगदान कर सकता है। यह ऐप हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है।

NDA सरकार पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप

जन सुराज पार्टी ने बिहार की एनडीए सरकार पर ₹70,000 करोड़ के भ्रष्टाचार में संलिप्त होने का आरोप लगाते हुए उच्च न्यायालय (High Court) का दरवाजा खटखटाया है।
उदय सिंह ने कहा कि पार्टी लगातार बिहार सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करने का काम कर रही है।

Share This Article