पटना में नकली IPS बन सरकारी अफसरों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

फर्जी ADG बनकर जमीन विवाद मामलों में कर रहा था खेल, पुलिस ने मोबाइल-लैपटॉप जब्त किए

Fevicon Bbn24
Fake Ips Officer Arrested In Patna
Fake Ips Officer Arrested In Patna (PC: BBN24/Social Media)

पटना पुलिस ने एक ऐसे शातिर युवक को गिरफ्तार किया है, जो खुद को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी बताकर सरकारी कर्मचारियों को धमका रहा था। आरोपी की पहचान हाजीपुर के हर्मन कॉलोनी निवासी असलम अहमद के रूप में हुई है।

कैसे चलता था फर्जीवाड़ा?

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पिछले 1-2 महीने से सक्रिय था। वह खुद को पुलिस का एडीजी (Additional Director General) बताता था और खासतौर पर राजस्व विभाग के अमीन को निशाना बनाता था। अहमद ईमेल और फोन कॉल के जरिए अधिकारियों को जमीन विवाद के मामलों में काम रोकने की धमकी देता था। अब तक वह 7-8 अफसरों को इस तरह धमका चुका है।

पुलिस के हाथ लगे अहम सबूत

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से एप्पल मोबाइल और लैपटॉप बरामद किया। जांच में यह भी सामने आया कि वह फर्जी ईमेल आईडी (adg.patna.gov@gmail.com) का इस्तेमाल कर रहा था। इसके जरिए वह सरकारी दफ्तरों में कॉल करता और खुद को एडीजी का प्रतिनिधि बताकर दबाव बनाता था।

आगे की जांच जारी

पश्चिमी एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी से लगातार पूछताछ हो रही है। पुलिस उसके मोबाइल और लैपटॉप से मिले डेटा की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि अब तक कितने लोगों को उसने ठगा और उसके नेटवर्क में कौन-कौन शामिल है। अधिकारी मान रहे हैं कि पूछताछ के बाद कई और चौंकाने वाले राज सामने आ सकते हैं।

Share This Article