बिहार चुनाव 2025: महागठबंधन में JMM और RLJP की एंट्री, तेजस्वी यादव का मास्टरस्ट्रोक?

तेजस्वी यादव की मौजूदगी में महागठबंधन ने बड़ा फैसला लिया, अब JMM और RLJP भी साथ लड़ेंगी चुनाव

Rohit Mehta Journalist
Bihar Election 2025 Mgb Jmm Rljp Big Decision
Bihar Election 2025 Mgb Jmm Rljp Big Decision (PC: BBN24/Social Media)

पटना में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सरकारी आवास पर हुई महागठबंधन (MGB) की अहम बैठक में बड़ा निर्णय लिया गया। सूत्रों के मुताबिक पशुपति कुमार पारस की राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) और हेमंत सोरेन की झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 महागठबंधन के साथ मिलकर लड़ेंगी।

तेजस्वी यादव ने पहले ही दिए थे संकेत

जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले तेजस्वी यादव ने पशुपति पारस से मुलाकात की थी। उसी दौरान उन्होंने इशारा किया था कि जल्द ही RLJP और JMM को महागठबंधन में शामिल करने पर विचार होगा। अब इस बैठक में औपचारिक रूप से दोनों दलों के साथ आने का फैसला ले लिया गया है।

सीट बंटवारे पर होगी बड़ी जंग

बैठक में सीट शेयरिंग पर भी चर्चा हुई। फिलहाल महागठबंधन में पहले से ही कांग्रेस, VIP और लेफ्ट दल शामिल हैं। वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने जहां 60 सीटों पर दावा किया है, वहीं लेफ्ट पार्टियां 29 से ज्यादा सीटों की मांग कर रही हैं। अब JMM और RLJP की एंट्री के बाद सीट बंटवारा और भी पेचीदा हो सकता है।

हेमंत सोरेन का सियासी हमला

हाल ही में पटना में हुई वोटर अधिकार यात्रा में JMM चीफ और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार और मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा था। आज की बैठक में भी उनके तेवर तीखे नजर आए।

आगे की रणनीति

सूत्रों का मानना है कि महागठबंधन की रणनीति अब और आक्रामक होगी। चुनावी समीकरण में JMM और RLJP की एंट्री से एनडीए के लिए चुनौती बढ़ सकती है। हालांकि, सीटों पर सहमति बनाना महागठबंधन के लिए सबसे मुश्किल काम होगा।

Share This Article