71 दिन में बने करोड़पति? शिक्षा विभाग के RDDE वीरेंद्र नारायण पर SVU की बड़ी रेड

बिहार के शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप, SVU ने डिप्टी डायरेक्टर वीरेंद्र नारायण पर दर्ज किया 3.75 करोड़ का केस

Rohit Mehta Journalist
Bihar Education Svu Raid Rdde Virendra Narayan
Bihar Education Svu Raid Rdde Virendra Narayan (PC: BBN24/Social Media)

बिहार की विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने शिक्षा विभाग के क्षेत्रीय उप निदेशक (RDDE) वीरेंद्र नारायण के पटना, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया स्थित ठिकानों पर छापेमारी की। जांच में आय से 3.75 करोड़ रुपये अधिक की संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया गया है।

71 दिन पहले बने RDDE, पहले थे वैशाली के DEO

वीरेंद्र नारायण को 30 जून को वैशाली के जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) से प्रमोट कर मुजफ्फरपुर का RDDE बनाया गया था। सूत्र बताते हैं कि वैशाली में पदस्थापन के दौरान उन्होंने अवैध वसूली और अकूत संपत्ति अर्जित की थी। अब SVU की टीम ने कोर्ट से सर्च वारंट लेकर तीन जिलों में कार्रवाई की।

छापे में बरामद नकद और संपत्ति के कागजात

छापेमारी के दौरान SVU को नकदी, जमीन-जायदाद के दस्तावेज और कई अहम कागजात मिले हैं। टीम की शुरुआती जांच से पता चला है कि सेवा काल में उन्होंने बेहिसाब कमाई की है।

शिक्षा विभाग में लगातार उजागर हो रहे घोटाले

यह पहला मामला नहीं है। हाल ही में कई जिलों के शिक्षा पदाधिकारी (DEO) जांच एजेंसियों के रडार पर आए हैं। सरकारी स्कूलों के संसाधनों पर खर्च दिखाकर कागजों में काम पूरे कराए गए और करोड़ों रुपये की बंदरबांट की गई।

Share This Article