बिहार की राजनीति में उस वक्त सनसनी फैल गई जब डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी मिली। यह धमकी एक अनजान मोबाइल नंबर से भेजे गए वॉट्सऐप मैसेज के माध्यम से उनके एक कार्यकर्ता को मिली। धमकी देने वाले ने साफ लिखा –
“हैलो सर, 24 घंटे के अंदर सम्राट चौधरी को गोली मार दूंगा, सच बोल रहा हूं।”
मैसेज मिलते ही कार्यकर्ता ने तुरंत स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मोबाइल नंबर को ट्रेस करना शुरू कर दिया है। फिलहाल धमकी देने वाले की पहचान नहीं हो सकी है।
डिप्टी सीएम का बयान: “जिसे जो करना है कर ले”
इस मामले में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा,
“जिसको जो करना है कर ले, हम बिहार के विकास में लगे हैं और लगे रहेंगे। जनता सब जानती है।”
उनके इस बयान से साफ है कि वे इस धमकी से डरे नहीं हैं बल्कि मजबूती से खड़े हैं।
बिहार में बनेंगे 3.74 लाख नए राशन कार्ड, लेकिन हर कोई नहीं होगा इसका हकदार!
पुलिस ने शुरू की जांच, सिटी एसपी का बयान
इस पूरे मामले पर पटना सिटी एसपी सेंट्रल दीक्षा ने जानकारी दी कि उन्हें धमकी की सूचना मिली है, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक आवेदन नहीं आया है।
पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही धमकी देने वाले तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
क्या यह सिर्फ एक धमकी है या किसी साजिश की शुरुआत?
चुनाव से पहले इस तरह की धमकियां राजनीति और कानून-व्यवस्था दोनों के लिए गंभीर चुनौती बन सकती हैं। सवाल यह है कि क्या यह सिर्फ डराने की कोशिश है या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश छुपी है?



