BHU में देर रात बवाल! दो घंटे तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, कैंपस बना रणभूमि

कवारी रात काशी हिंदू विश्वविद्यालय में छात्र-सिक्योरिटी विवाद बेकाबू, भारी फोर्स तैनात

Fevicon Bbn24
Bhu Late Night Violence Students Security Clash
Bhu Late Night Violence Students Security Clash (PC: BBN24/Social Media)
मुख्य बातें (Highlights)
  • मामूली विवाद ने बीएचयू कैंपस में हिंसा का रूप ले लिया
  • छात्रों और सिक्योरिटी गार्ड्स के बीच तीखी झड़प, पुलिस लाठीचार्ज
  • इलाके में कई थानों की फोर्स और PAC की तैनाती

वाराणसी के काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में मंगलवार देर रात तनाव उस वक्त बढ़ गया, जब कैंपस में एक गाड़ी ने राजाराम हॉस्टल के छात्र को टक्कर मार दी। इसके विरोध में बिड़ला हॉस्टल और अन्य छात्रों ने प्रॉक्टोरियल बोर्ड से शिकायत करने की कोशिश की।

लेकिन बात रखने के दौरान दोनों पक्षों के बीच बहस बढ़ी और मामला अचानक बिगड़ गया।

एक छात्र ने कहा— “हम सिर्फ अपनी शिकायत देने आए थे, लेकिन हालात अचानक काबू से बाहर हो गए।”

पथराव, तोड़फोड़ और भगदड़

कुछ ही मिनटों में माहौल इतना बिगड़ गया कि कैंपस युद्ध का मैदान बन गया।

  • छात्रों ने बिड़ला चौराहे से एलडी गेस्ट हाउस तक जमकर पथराव किया
  • हाथों में लोहे की रॉड और डंडे लिए छात्र उत्पात मचाते रहे
  • एलडी चौराहे पर रखी नई कुर्सियाँ तोड़ दी गईं
  • कई वाहनों के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी
  • पुलिस लाठीचार्ज में कई छात्र घायल

एक सुरक्षाकर्मी का कहना था— “स्थिति कुछ ही मिनटों में अनियंत्रित हो गई।”

प्रशासन ने गिरफ़्तारी नहीं, सुरक्षा बढ़ाई

हालात संभालने के लिए 10 चौकियों, 5 थानों की पुलिस और PAC जवानों को बुलाना पड़ा।
एसीपी भेलूपुर के नेतृत्व में देर रात तक कैंपस में गश्त चली।

ACP गौरव कुमार ने कहा—

“स्टूडेंट्स और सिक्योरिटी गार्ड्स के बीच झगड़ा हुआ था। प्रॉक्टर के कहने पर पुलिस आई। अब स्थिति शांत है।”

फिलहाल वातावरण शांत है, लेकिन तनाव बरकरार है। अभी तक BHU प्रशासन ने कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस कार्रवाई तहरीर मिलने के बाद होगी।

Share This Article