बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की सख्ती लगातार बढ़ रही है। ताज़ा मामला मधुबनी जिले का है, जहाँ निगरानी विभाग की टीम ने बाबूबरही थाना क्षेत्र के भूपट्टी चौक पर बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला नियोजन पदाधिकारी Mrinal Kumar Chaudhary और उनके डेटा ऑपरेटर Rahul Kumar को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया।
शिकायत के बाद बिछाया गया जाल
सूत्रों के अनुसार, निगरानी विभाग को सूचना मिली थी कि दोनों अधिकारी रिश्वत लेकर काम निपटाते हैं। हाजीपुर निवासी और Kalpvriksh Sansthan चलाने वाले एक व्यक्ति ने इनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शुरुआती जांच में आरोप सही पाए गए।
रकम लेते ही दबोचे गए अधिकारी
डीएसपी Amrendra Har Vidyarthi के नेतृत्व में टीम ने जाल बिछाया। जैसे ही पदाधिकारी और ऑपरेटर शिकायतकर्ता से 30 हजार रुपये ले रहे थे, निगरानी टीम ने मौके पर धावा बोलकर दोनों को दबोच लिया।
हर महीने मांगते थे घूस
जांच में खुलासा हुआ कि पदाधिकारी मृणाल चौधरी हर महीने 5,000 रुपये रिश्वत की मांग करते थे। यह रकम नियोजन से जुड़े कार्यों को अंजाम देने के बदले ली जाती थी।



