अखिलेश यादव संग लॉन्च हुआ पंजाबी गाना, सिख मंत्री बनाने का बड़ा ऐलान

लखनऊ में सिख समाज संग प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव का बड़ा वादा, 2027 चुनाव पर नजर

Rohit Mehta Journalist
Akhilesh Yadav Launches Punjabi Song Sikh Minister Claim 2027
Akhilesh Yadav Launches Punjabi Song Sikh Minister Claim 2027 (PC: BBN24/Social Media)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) प्रमुख अखिलेश यादव ने शुक्रवार को सिख समाज के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान न सिर्फ एक पंजाबी गाना लॉन्च हुआ बल्कि उन्होंने 2027 विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ा वादा भी किया। अखिलेश ने साफ कहा कि अगर सपा की सरकार बनी तो कैबिनेट में सिख मंत्री भी जरूर शामिल होगा।

पंजाबी गाने से बढ़ी चुनावी सरगर्मी

सपा कार्यालय में लॉन्च हुआ पंजाबी गाना 2027 चुनावों की थीम पर आधारित है। महज 20 सेकेंड के इस गाने में अखिलेश को “मुलायम का लाल और यादव का शेरा” बताया गया है। इसमें उन्हें यूपी का असली नेता भी करार दिया गया है। कार्यक्रम में अखिलेश लाल पगड़ी पहने एक नए अंदाज में नजर आए।

सिख समाज पर जताया भरोसा

अखिलेश ने कहा कि सिख समाज हमेशा बलिदान और मेहनत के लिए जाना जाता है। उन्होंने वादा किया कि अगर 2027 में सपा की सरकार बनी तो सिख समाज को कैबिनेट में प्रतिनिधित्व मिलेगा। अखिलेश ने तंज कसते हुए भाजपा पर भी निशाना साधा और कहा कि भाजपा जनता को काम दिखाने में नाकाम है, सिर्फ मुनाफे के सपने दिखा रही है।

शानदार इतिहास की याद दिलाई

सिख समाज की सराहना करते हुए अखिलेश यादव बोले—“सिखों का इतिहास बलिदान, बहादुरी और मेहनत का प्रतीक है। खेती से लेकर विदेशों में भारत की छवि बदलने तक, सिख समाज ने हमेशा देश को गौरवान्वित किया है।”

Share This Article