पटना में खून का काला कारोबार! कट्टा 8 हजार और गोली 300 में बिकती, गन मंडी का राज़

राजधानी पटना में गन मार्केट का खुलासा, पुलिस ने हथियार तस्कर सोनू को दबोचा, नेटवर्क बेनकाब

Fevicon Bbn24
Patna Crime Gun Market Exposed
Patna Crime Gun Market Exposed (PC: BBN24/Social Media)

राजधानी पटना एक बार फिर अपराधियों की शरणस्थली बन गई है। पुलिस ने नून का चौराहा इलाके से हथियार तस्कर मोहम्मद आज़ाद उर्फ़ सोनू को गिरफ्तार किया है। पिछले तीन सालों से सक्रिय सोनू ने अब तक 15 से अधिक खरीदारों को अवैध कट्टा और पिस्टल बेच डाले।

अलीजा मार्केट से सप्लाई होती थी गन पार्ट्स

जांच में पता चला कि सोनू के नेटवर्क में अलीजा मार्केट का मोहम्मद मुमताज भी शामिल था, जो हथियारों के पार्ट्स उपलब्ध करवाता और फिर सोनू के ज़रिए उन्हें खरीदारों तक पहुँचाया जाता। गिरफ्तारी के बाद सोनू के घर से पिस्टल, कट्टा, 63 गोली और एक मैगज़ीन बरामद हुई है।

अपराधियों की लिस्ट हुई उजागर

पुलिस पूछताछ में कई ऐसे खरीदारों के नाम सामने आए हैं जिनका पहले से आपराधिक इतिहास है। इनकी केस हिस्ट्री और लोकेशन की जांच जारी है। यह खुलासा बताता है कि राजधानी में अपराध की जड़ें कितनी गहरी हो चुकी हैं।

हाल की बड़ी बरामदगी

सिर्फ़ एक महीने में पटना पुलिस ने पश्चिमी क्षेत्र से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए। इसमें शामिल हैं –

  • एके-47
  • दो राइफल
  • आठ पिस्टल
  • 16 कट्टा
  • एक रिवॉल्वर
  • 11 मैगज़ीन
  • 289 गोली

इसके अलावा, अगस्त में फुलवारी शरीफ़ से मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा भी कुख्यात अपराधी रोशन शर्मा की निशानदेही पर हुआ था।

पुलिस के सामने बड़ी चुनौती

अवैध हथियारों का यह कारोबार पटना पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन चुका है। कट्टा और पिस्टल अब अपराध की नई करेंसी की तरह इस्तेमाल हो रहे हैं। राजधानी में बारूद का यह नेटवर्क न केवल तस्करों का पेट भर रहा है, बल्कि अपराध को भी हवा दे रहा है।

Share This Article