पटना में बनेगा बिहार का पहला आधुनिक श्मशान घाट, दिखेंगे मोक्ष और वैकुंठ द्वार

पटना स्मार्ट सिटी योजना के तहत बन रहा 89.40 करोड़ का भव्य श्मशान घाट, ई-ओवन और नई सुविधाओं से लैस।

Fevicon Bbn24
Bihar First Modern Samshan Ghat Patna
Bihar First Modern Samshan Ghat Patna (PC: BBN24/Social Media)

पटना के बांस घाट (Bans Ghat) पर बिहार का पहला आधुनिक श्मशान घाट आकार ले रहा है। लगभग 89.40 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहा यह प्रोजेक्ट पटना स्मार्ट सिटी योजना का हिस्सा है। यहां भव्य मोक्ष द्वार और वैकुंठ द्वार बनेगा, जिनमें धौलपुर पत्थर से निर्मित संरचनाओं पर कांस्य का ॐ चिह्न स्थापित होगा।

46 फीट ऊंचा मोक्ष द्वार और विस्तृत परिसर

इस श्मशान घाट का मोक्ष द्वार करीब 46.58 फीट ऊंचा होगा, जो परिसर को भव्यता प्रदान करेगा। यह पूरा श्मशान घाट 4.5 एकड़ क्षेत्र में फैला होगा, जो पुराने घाट से लगभग तीन गुना बड़ा है।

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा श्मशान घाट

यहां चार इलेक्ट्रिक क्रिमेशन ओवन, दो तालाब फव्वारे के साथ अस्थि विसर्जन और स्नान की व्यवस्था, प्रतीक्षा कक्ष, पूजा स्थल, मंदिर, प्रशासनिक भवन, कैंटीन और स्टाफ क्वार्टर बनाए जा रहे हैं।

साथ ही, 6 शौचालय ब्लॉक, चेंजिंग रूम, शवगृह (Mortuary), पार्किंग, आंतरिक सड़कें और पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम भी विकसित किए जा रहे हैं।

धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व बढ़ाएगा शिव प्रतिमा

आधुनिकता और परंपरा का संगम दिखाने के लिए परिसर में एक शिव प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। इसका संचालन ईशा फाउंडेशन के हाथों में होगा, जिससे यहां का आध्यात्मिक माहौल और भी सशक्त होगा।

Share This Article