लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने एक बार फिर बिहार पुलिस और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है। चिराग ने आरोप लगाया कि बिहार में अपराधियों और पुलिस के बीच गहरी साठगांठ है। पटना समेत पूरे राज्य में बढ़ते अपराध के पीछे थानों में चल रही ‘घूस की फेरी’ है।
चिराग पासवान ने कहा कि “अपराधी थाने में पैसे पहुंचाते हैं, तभी तो प्रशासन चुप्पी साधे बैठा है। अपराधियों के हौसले इसलिए बुलंद हैं क्योंकि पुलिस की जेबें भरी जा रही हैं।” उन्होंने इसे घिनौना धंधा बताते हुए कहा कि “यह अपराधियों को संरक्षण देने जैसा है। इस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।”
झमाझम बारिश में मंत्री का खेत में सरप्राइज, महिलाओं संग की धान रोपनी, गांव में मचा हड़कंप!
पटना में मर्डर सीरीज पर भड़के चिराग
हाजीपुर से सांसद चिराग पासवान ने खासतौर पर पटना में हाल के दिनों में एक के बाद एक हो रही हत्याओं पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि राजधानी में अपराध बेलगाम हो गया है। इससे पहले चिराग ने Paras Hospital Murder Case को लेकर भी राज्य पुलिस के ADG Headquarter Kundan Krishnan के बयान की आलोचना की थी।
ADG ने कहा था कि ‘अप्रैल-जून के महीनों में बेरोजगारी के कारण मर्डर की घटनाएं ज्यादा होती हैं। जब किसान फुर्सत में होते हैं तो अपराध बढ़ते हैं।’ इस पर चिराग ने ट्वीट कर कहा था कि “किसानों को अप्रत्यक्ष रूप से हत्यारा बताना अत्यंत निंदनीय है। ये उनके सम्मान और परिश्रम का अपमान है। बिहार पुलिस अपराध रोकने के बजाय बेतुके बयान देने में व्यस्त है।”
नीतीश सरकार पर NDA सहयोगी का तीखा वार
इतना ही नहीं, चिराग पासवान की पार्टी के अन्य नेता भी नीतीश सरकार पर हमलावर हैं। जमुई सांसद अरुण भारती और खगड़िया सांसद राजेश वर्मा ने भी कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार को उत्तर प्रदेश की Yogi Adityanath सरकार से सीख लेनी चाहिए, जहां अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस की नीति है।
पिछले दिनों चिराग पासवान को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी भी Begusarai से गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद उन्होंने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी।



