बिहार के वैशाली जिले से शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है जहां मध्यप्रदेश की एक युवती के साथ गंदा काम करने की कोशिश की गई। सरकारी डॉक्टर सुनील कुमार, जो वैशाली के लालगंज इलाके के जैतीपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में Community Health Officer (CHO) के पद पर कार्यरत हैं, ने लड़की को नौकरी दिलाने का झांसा देकर बुलाया था। आरोपी डॉक्टर मूल रूप से Rajasthan के रहने वाले हैं और उन्होंने लड़की को अपने किराए के क्वार्टर में रुकवाया था।
शराब के नशे में कपड़े फाड़े, दांत तोड़ा और मोबाइल तोड़ा
शनिवार रात जब डॉक्टर शराब के नशे में था तब उसने लड़की के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। लड़की के विरोध करने पर उसने बेरहमी से कपड़े फाड़ डाले, मारपीट में उसका एक दांत भी तोड़ दिया। यही नहीं, लड़की का मोबाइल तोड़ दिया और उसका बैग नाले में फेंक दिया। किसी तरह लड़की जान बचाकर भागी और मदद के लिए चिल्लाई।
स्थानीय लोगों ने बचाई जान, पुलिस ने किया गिरफ्तार
लड़की की चीख सुनकर पास के मेडिकल स्टोर वाले और अन्य स्थानीय लोग जमा हो गए। उन्होंने लड़की को कपड़े दिए और तुरंत Dial 112 और लालगंज थाना को सूचना दी। पुलिस ने मौके से डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया।
लालगंज थानाध्यक्ष ने किया खुलासा, लड़की केस दर्ज करने से हिचकी
थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि लड़की और आरोपी डॉक्टर की पहचान सोशल मीडिया से हुई थी। डॉक्टर ने लड़की को बुलाकर जबरदस्ती करने की कोशिश की। फिलहाल लड़की केस दर्ज करने से इनकार कर रही है। उसका टूटा मोबाइल ठीक कराया जा रहा है ताकि और जानकारी मिल सके। पुलिस आरोपी को जेल भेजने की प्रक्रिया में जुटी है।


