मेरठ में पत्नी ने पति को महिला संग पकड़ा रंगे हाथ, 2 महीने से चल रहा था गुपचुप रिश्ता

सायमा ने पति को दूसरी महिला के साथ किराए के कमरे में पकड़ा, मौके पर हंगामा, वीडियो हुआ वायरल

Fevicon Bbn24
Meerut Wife Caught Husband Girlfriend
(Image Source: Social Media Sites)

उत्तर प्रदेश के मेरठ (Meerut) जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला सायमा (Syma) ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार, पति पिछले दो महीने से एक महिला के साथ किराए पर रह रहा था। जब सायमा को इसकी भनक लगी, तो वह खुद मौके पर पहुंच गई और पति को महिला के साथ कमरे में रंगे हाथों पकड़ लिया।

वीडियो वायरल, पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना

सायमा ने मौके पर हंगामा किया, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। पड़ोसियों ने पुलिस को भी सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को थाने ले जाया गया।

पति ने स्वीकार किया अफेयर, पुलिस कर रही जांच

सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में पति ने माना कि वह पिछले कुछ महीनों से महिला के साथ संबंध में है और दोनों एक किराए के कमरे में रह रहे थे। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से बयान ले रही है।

समाज में बढ़ रहे ऐसे मामले, रिश्तों में आ रहा दरार

मेरठ की यह घटना उन कई मामलों में से एक है, जहां विवाहेतर संबंधों के कारण परिवारों में बिखराव हो रहा है। साइबर और सोशल मीडिया की पहुंच बढ़ने से ऐसे मामलों की जानकारी तेजी से सामने आ रही है।

Share This Article