पटना में ब्लूटूथ को बना दिया इंसान! बाढ़ अंचल कार्यालय का हैरान करने वाला कारनामा

आवेदक ने भेजी ब्लूटूथ की फोटो, नाम में लिखा 'Bluetooth Noise', फिर भी मिल गया निवास प्रमाण पत्र — सिस्टम की लापरवाही उजागर

Fevicon Bbn24
Patna Bluetooth Residence Certificate Mistake
Patna Bluetooth Residence Certificate Mistake (Source: BBN24/Google/Social Media)

राजधानी पटना के बाढ़ अंचल कार्यालय में सरकारी लापरवाही की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। यहां एक युवक ने निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करते समय अपने नाम में Bluetooth Noise लिखा, माता-पिता के नाम में Eastwood डाल दिया और पहचान पत्र में ब्लूटूथ डिवाइस की फोटो लगा दी। हैरानी की बात यह रही कि इतनी गड़बड़ी के बावजूद आवेदक को निवास प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया।

जांच के नाम पर खानापूर्ति?

जब इस मामले की जानकारी बाढ़ अनुमंडल अधिकारी को दी गई तो उन्होंने जांच कराने की बात कही। वहीं आवेदनकर्ता ने खुद कबूला कि उसने यह आवेदन जानबूझकर किया ताकि यह देखा जा सके कि प्रमाण पत्र बनाते समय वेरिफिकेशन किया जाता है या नहीं।

मुंगेर में भी जारी हो चुका है ट्रैक्टर का प्रमाण पत्र

यह कोई पहली घटना नहीं है। कुछ दिन पहले बिहार के मुंगेर जिले में भी ऐसा ही मामला सामने आया था। यहां सदर प्रखंड के राजस्व अधिकारी ने एक Sonalika Tractor के नाम पर आवासीय प्रमाण पत्र जारी कर दिया। ट्रैक्टर की फोटो और नाम के साथ बना यह प्रमाण पत्र इंटरनेट पर वायरल हो गया था, जिससे प्रशासन की खूब फजीहत हुई थी।

बिहार में प्रशासनिक व्यवस्था सवालों के घेरे में

लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने बिहार के प्रशासनिक सिस्टम की गंभीरता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बिना जांच-परख के जारी किए जा रहे प्रमाण पत्रों से सरकारी कामकाज में लापरवाही साफ झलकती है।

Share This Article