अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के सैन डिएगो शहर में स्थित सबसे बड़ी मस्जिद के बाहर हुई गोलीबारी की घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। इस हमले में कुल 5 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें 2 संदिग्ध भी शामिल हैं।
अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना Islamic Center of San Diego के पास हुई। गोलीबारी के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
3 लोगों की मौके पर मौत
स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, गोलीबारी में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक सिक्योरिटी गार्ड भी शामिल बताया जा रहा है।
घटना के कुछ देर बाद पुलिस को मस्जिद के पास खड़ी एक गाड़ी में दो किशोर संदिग्ध मृत मिले। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि दोनों ने खुद को गोली मार ली।
Three adult men, one of whom was a security guard, were killed in a shooting at the Islamic Center of San Diego on Monday, local police said.
Two suspects are also dead, police said. All children who were at the center are safe.https://t.co/L70fOeVDiN pic.twitter.com/LZbZMrXZkN
— ABC News (@ABC) May 18, 2026 17 और 19 साल के थे संदिग्ध
सैन डिएगो पुलिस प्रमुख Scott Wahl ने बताया कि मृत संदिग्धों की उम्र 17 और 19 साल थी।
उन्होंने कहा कि मस्जिद के अंदर मौजूद बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं। पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है कि हमला पूर्व नियोजित था या नहीं।
वहीं FBI के विशेष एजेंट Mark Remley ने कहा कि सभी संभावित एंगल से जांच की जा रही है।
हथियार पर मिले नफरत भरे संदेश
जांच एजेंसियों के मुताबिक, संदिग्धों में से एक अपने घर से हथियार लेकर निकला था और उसने पीछे कथित तौर पर एक सुसाइड नोट छोड़ा था।
अधिकारियों ने बताया कि इस्तेमाल किए गए हथियार पर घृणास्पद और आपत्तिजनक शब्द लिखे मिले हैं। इसी वजह से FBI इस घटना को संभावित हेट क्राइम के तौर पर भी देख रही है।
इलाके में सुरक्षा बढ़ाई गई
घटना के बाद मस्जिद और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इस हमले में किसी अन्य व्यक्ति की भी भूमिका थी।
फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में और अहम खुलासे हो सकते हैं।

