नेपाल सरकार ने सोशल मीडिया कंपनियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए फेसबुक (Facebook), व्हाट्सऐप (WhatsApp), इंस्टाग्राम (Instagram), एक्स (X) और यूट्यूब (YouTube) समेत 26 बड़े प्लेटफॉर्म पर बैन लगा दिया है। यह फैसला कंपनियों के अनिवार्य पंजीकरण नियम का पालन न करने पर लिया गया।
सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी मंत्रालय के प्रवक्ता गजेंद्र ठाकुर ने बताया कि सरकार ने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को 3 सितंबर तक नेपाल में रजिस्ट्रेशन कराने का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन अधिकांश कंपनियां इसमें नाकाम रहीं।
सुप्रीम कोर्ट का आदेश बना वजह
नेपाल टेलीकॉम अथॉरिटी ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर यह कार्रवाई की है। कोर्ट ने 2023 के “सोशल मीडिया मैनेजमेंट डायरेक्टिव” के तहत सभी घरेलू और विदेशी प्लेटफॉर्म को अनिवार्य पंजीकरण का आदेश दिया था। इसका उद्देश्य सोशल मीडिया पर फैलने वाले अनचाहे और भ्रामक कंटेंट को रोकना था।
कौन-कौन से प्लेटफॉर्म बैन, कौन बचे?
काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप, यूट्यूब, एक्स, रेडिट और लिंक्डइन जैसे दिग्गज प्लेटफॉर्म्स ने समयसीमा तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया। इसके चलते इन सभी पर प्रतिबंध लगा दिया गया।
वहीं, TikTok, Viber, Nibuzz, Witk और Popo Live पहले से ही लिस्टेड हैं। टेलीग्राम और Global Diary ने रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन किया है, हालांकि उन्हें अभी मंजूरी नहीं मिली है।
बैन हटाने की संभावना
सरकार ने साफ किया है कि यदि कोई भी प्लेटफॉर्म भविष्य में रजिस्ट्रेशन कराता है, तो उसी दिन से बैन हटा लिया जाएगा। फिलहाल नेपाल के इंटरनेट यूजर्स फेसबुक, व्हाट्सऐप, एक्स जैसे लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।
Nepal Government orders Nepal Telecommunication Authority to block 26 social media websites, including Meta and X in Nepal.
“The ministry had given ultimatum to all social media to register in Nepal. A meeting held this afternoon has decided to give the order to Nepal…
— ANI (@ANI) September 4, 2025



