गन्ने के खेत में मिले दुल्हन के कपड़े, ड्रोन से खोजी गई तो खुला सुहागरात का सबसे बड़ा राज!

उत्तर प्रदेश में शादी के तीसरे दिन ही नई नवेली दुल्हन ने की हैरान कर देने वाली हरकत, दूल्हे और ससुराल में मचा हड़कंप

Bride Escaped Honeymoon Loot Hamirpur Up Drone Search
Bride Escaped Honeymoon Loot Hamirpur Up Drone Search (Source: BBN24/Google/Social Media)
मुख्य बातें (Highlights)
  • शादी के तीसरे दिन ही दुल्हन हुई फरार, गन्ने के खेत में मिले कपड़े
  • ड्रोन से ढूंढी गई दुल्हन, घर से कैश और जेवर भी ले गई
  • CCTV में अकेली भागती दिखी, पुलिस कर रही है जांच

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक नई नवेली दुल्हन शादी के महज तीसरे दिन ही रहस्यमय ढंग से घर से गायब हो गई। सुबह परिजन उठे तो दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद थी और दुल्हन लापता थी। कुछ ही देर में पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

ड्रोन से की गई खोज, कपड़े मिले मगर दुल्हन नहीं

गांव वालों और परिजनों ने दुल्हन को ढूंढने के लिए खेतों की तलाशी शुरू की। गन्ने के खेत में जब ड्रोन उड़ाया गया तो वहां दुल्हन के कपड़े तो मिले, लेकिन वह खुद कहीं दिखाई नहीं दी। इसके बाद शक गहराया कि कुछ बड़ा हुआ है।

Muzaffarpur में खुलेआम फायरिंग से दहशत, 24 घंटे में 3 शूटर गिरफ्तार, 2 फरार! क्या अब भी अपराधियों के लिए ‘खुला मैदान’ है बिहार?

कैश-जेवरात लेकर हुई चंपत, खुला लुटेरी दुल्हन का राज

जैसे ही घरवालों ने अलमारी चेक की, तो पता चला कि 80 हजार रुपये के जेवरात और 50 हजार रुपए नकद भी गायब हैं। CCTV फुटेज खंगाले गए तो रात करीब दो बजे दुल्हन अकेले भागती हुई दिखी। साफ हो गया कि यह एक पूर्व नियोजित ठगी थी।

90 हजार में हुई थी शादी, बिचौलियों की भूमिका पर शक

पीड़ित दयाराम सैनी ने बताया कि उन्होंने बिचौलियों के माध्यम से 90 हजार रुपए देकर राहुल सैनी की शादी कानपुर नगर की रेवना की एक महिला से कराई थी। शादी से पहले दुल्हन कुछ दिन इन्हीं बिचौलियों के घर पर रही थी। अब शक जताया जा रहा है कि दुल्हन को भगाने में इन्हीं की भूमिका हो सकती है।

पुलिस जांच में जुटी, FIR दर्ज होने का इंतजार

घटना की सूचना मिलने पर UP 112 पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर रामआसरे सरोज ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। जैसे ही लिखित शिकायत मिलेगी, मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Exit mobile version