सैमसंग Galaxy S25 FE लॉन्च से पहले लीक! कीमत, डिजाइन और स्पेसिफिकेशन ने बढ़ाई हलचल

iPhone 17 सीरीज से पहले Samsung ने किया बड़ा धमाका, जानें Galaxy S25 FE 5G के खास फीचर्स और अनुमानित कीमत।

Rohit Mehta Journalist
Samsung Galaxy S25 Fe Price Specs Design
Samsung Galaxy S25 Fe Price Specs Design (PC: BBN24/Social Media)

सितंबर टेक लवर्स के लिए बेहद खास होने वाला है। जहां एक तरफ iPhone 17 सीरीज सुर्खियों में है, वहीं Samsung ने भी 4 सितंबर को होने वाले Galaxy Unpacked Event का ऐलान कर दिया है। इस इवेंट में कंपनी अपने नए Galaxy S25 FE और Galaxy Tab S11 को लॉन्च करेगी।

Galaxy S25 FE का डिजाइन लीक

Android Headlines की रिपोर्ट के मुताबिक, Galaxy S25 FE के आधिकारिक रेंडर्स लीक हुए हैं। फोन फ्लैट डिस्प्ले और मेटैलिक साइड्स के साथ Galaxy S25 जैसा ही दिखेगा। हालांकि, इसमें बाकी बेज़ल की तुलना में थोड़ा मोटा चिन (chin) देखने को मिल सकता है।
रंगों की बात करें तो यह ब्लैक, व्हाइट, नेवी वायलेट और आइस ब्लू शेड्स में आ सकता है।

Galaxy S25 FE के स्पेसिफिकेशन्स (Leaks)

  • प्रोसेसर: Exynos 2400 चिपसेट
  • रैम/स्टोरेज: 8GB RAM और 256GB तक स्टोरेज
  • कैमरा: 50MP मेन + 12MP अल्ट्रा-वाइड + 8MP टेलीफोटो (3x ज़ूम), 12MP फ्रंट कैमरा
  • बैटरी: 4900mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  • डिस्प्ले: 6.7-इंच Dynamic AMOLED 2X, 120Hz, Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन
  • रेटिंग: IP68 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस

भारत में Galaxy S25 FE की संभावित कीमत

पिछला मॉडल Galaxy S24 FE भारत में ₹59,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था। इस बार Galaxy S25 FE की कीमत लगभग ₹60,000 से ₹66,000 के बीच हो सकती है। जबकि Galaxy S25 की शुरुआती कीमत फिलहाल ₹68,999 है।

Share This Article