भारत के लिए बन रहे हैं AI चैटबॉट्स, Meta ने अमेरिका में शुरू की सीक्रेट हायरिंग

Meta भारत, इंडोनेशिया और मेक्सिको जैसे देशों के लिए AI चैटबॉट्स पर कर रही है बड़ा दांव।

Rohit Mehta Journalist
Meta Ai Chatbots Hiring For India
Meta Ai Chatbots Hiring For India (PC: BBN24/Social Media)

टेक दिग्गज Meta अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चैटबॉट्स को लेकर बड़ा कदम उठा रहा है। कंपनी अमेरिका में ऐसे कॉन्ट्रैक्टर्स की भर्ती कर रही है जो भारत समेत इंडोनेशिया और मेक्सिको जैसे देशों के लिए कल्चर-फ्रेंडली डिजिटल चैटबॉट्स तैयार कर सकें।

सूत्रों के मुताबिक, इन भूमिकाओं के लिए Meta 55 डॉलर प्रति घंटे तक का भुगतान करने को तैयार है। खास बात यह है कि उम्मीदवारों को हिंदी, इंडोनेशियाई, स्पैनिश और पुर्तगाली भाषा में दक्ष होना चाहिए।

स्टोरीटेलिंग और AI का संगम

Business Insider की रिपोर्ट बताती है कि इन नौकरियों के लिए कम से कम छह साल का स्टोरीटेलिंग और कैरेक्टर क्रिएशन अनुभव जरूरी है। इसके साथ ही उम्मीदवारों को AI कंटेंट पाइपलाइन और प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग में भी महारत होनी चाहिए।

भर्ती की प्रक्रिया Crystal Equation और Aquent Talent जैसी स्टाफिंग कंपनियों के जरिए हो रही है। हालांकि, Meta ने अभी इन जॉब लिस्टिंग्स पर आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है।

सेलिब्रिटी बॉट्स से AI स्टूडियो तक का सफर

Meta ने 2023 में Kendall Jenner और Snoop Dogg जैसे सेलेब्रिटी बॉट्स लॉन्च कर AI चैटबॉट्स की शुरुआत की थी। हालांकि यह प्रोजेक्ट ज्यादा दिन नहीं चला।
2024 में कंपनी ने दिशा बदलते हुए AI Studio पेश किया, जिसके जरिए यूज़र्स अपने खुद के चैटबॉट्स बना सकते हैं। यह फिलहाल अमेरिका और इंडोनेशिया में उपलब्ध है और इसमें सैकड़ों यूज़र-जनरेटेड कैरेक्टर्स मौजूद हैं।

भारत जैसे बाजारों में सीधी इन्वेस्टमेंट

ताज़ा हायरिंग यह साबित करती है कि Meta अब चैटबॉट्स को केवल क्रिएटर्स पर नहीं छोड़ रहा। कंपनी खुद लोकलाइज्ड और प्रोफेशनल AI चैटबॉट्स तैयार कर रही है ताकि भारत जैसे उभरते बाजारों में यूज़र्स की गहरी इंगेजमेंट बनाई जा सके।

Share This Article