एशिया कप 2025 सुपर-4 का पहला मुकाबला पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला गया। इस मैच में जहां पाकिस्तान ने 5 विकेट से जीत दर्ज की, वहीं दर्शकों का ध्यान खींचा खिलाड़ियों के बीच हुए सेलिब्रेशन वॉर ने।
अबरार अहमद ने किया हसरंगा को ट्रोल
पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद ने 15 रन के स्कोर पर वानिंदु हसरंगा का विकेट लिया। इसके बाद उन्होंने हसरंगा का ही ट्रेडमार्क सेलिब्रेशन कॉपी किया, जिससे मैदान पर हलचल मच गई।
हसरंगा ने दिया मुंहतोड़ जवाब
हसरंगा ने इसका जवाब दो बार दिया। पहले उन्होंने फखर जमन का कैच पकड़ अबरार का सेलिब्रेशन दोहराया और फिर सैम अयूब को आउट करने के बाद भी वही अंदाज दिखाया। इस दौरान अबरार का चेहरा देखने लायक था।
मैच खत्म होते ही गले मिले खिलाड़ी
हालांकि मैच खत्म होने पर दोनों खिलाड़ियों को हंसते हुए गले मिलते देखा गया। इससे साफ है कि मैदान पर भले ही तनाव दिखा हो, लेकिन ड्रेसिंग रूम के बाहर माहौल सामान्य रहा।
मैच का हाल
- श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 134 रन का लक्ष्य रखा।
- पाकिस्तान की टीम ने 2 ओवर पहले यह लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की।
- शाहीन अफरीदी ने 3 विकेट लिए, वहीं अबरार अहमद ने 4 ओवर में सिर्फ 8 रन देकर 1 विकेट चटकाया।
- पाकिस्तान की जीत में मोहम्मद नवाज (38 रन) और हुसैन तलत (32 रन) अहम रहे।



