राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की मसौढ़ी विधायक रेखा देवी ने सोमवार को महागठबंधन की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ की जोरदार सफलता पर राज्य की जनता को बधाई दी और कहा कि इससे लोकतंत्र और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने के संकल्प को नई ऊर्जा मिली है।
महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा ने बिढ़ाई बदलाव की बयार, RJD नेता रेखा देवी ने कहा- ’65 लाख मतदाताओं को मिलेगा न्याय’
गांधी मैदान में आयोजित ऐतिहासिक रैली को संबोधित करते हुए विधायक रेखा देवी ने कहा कि तेजस्वी यादव और राहुल गांधी के नेतृत्व में बिहार से जो आंदोलन शुरू हुआ है, वह देश भर में गूंजेगा। उन्होंने दावा किया कि चुनाव आयोग को प्रभावित करने की भाजपा और एनडीए की मंशा इस जनआंदोलन के आगे विफल होगी।
“बिहार से शुरू हुई यह लड़ाई 65 लाख मतदाताओं को न्याय दिलाने और संविधान की रक्षा की लड़ाई है,” उन्होंने कहा।
विपक्ष में फैली बेचैनी पर RJD का पलटवार
विधायक ने कहा कि बिहार की जनता ने जिस तरह तेजस्वी यादव और राहुल गांधी को जबरदस्त समर्थन दिया है, उससे भाजपा, जद(यू) और एनडीए के खेमे में साफ बेचैनी देखी जा रही है। उन्होंने इस बेचैनी को जनता के बदलाव के पक्ष में होने का स्पष्ट संकेत बताया।
रेखा देवी ने विश्वास जताया कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन जनता की इस चाहत को पूरा करने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में सफल होगा।
बाइट: रेखा देवी, विधायक (मसौढ़ी), राष्ट्रीय जनता दल (RJD)
“जनता के व्यापक समर्थन ने साबित कर दिया है कि बिहार बदलाव चाहता है। हम लोकतंत्र को मजबूत करने और हर मतदाता के अधिकार के लिए लड़ते रहेंगे।”


