Ranchi: झारखंड में इस समय धान रोपनी का मौसम है और झमाझम बारिश ने खेतों को पानी से भर दिया है। ऐसे में राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री Shilpi Neha Tirkey ने सभी को चौंकाते हुए चान्हो प्रखंड के Raghunathpur गांव में महिलाओं के साथ धान रोपनी में हिस्सा लिया। खेत में भीगते-भीगते मंत्री जी ने खुद रोपा लगाया तो गांव की महिलाओं का उत्साह देखते ही बनता था।
गांव में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ महिलाएं गीत गाती हैं और खेत में धान रोपती हैं। जब मंत्री को अपने साथ धान रोपते देखा तो महिलाएं बेहद खुश हो गईं। गांव की Johnny Oraon ने कहा कि “मंत्री जी को हमारे बीच देखकर ऐसा लगा जैसे परिवार का कोई सदस्य खेत में आ गया हो। वो पहले भी कटाई और रोपाई के समय हमारे साथ आती रही हैं।”
वहीं, Anita Oraon ने भी कहा कि “मंत्री जी ने हमारे साथ खेत में उतरकर धान की रोपनी की। उनके साथ काम करना बहुत अच्छा लगा।” रघुनाथपुर गांव में जब लोगों को पता चला कि मंत्री खेत में रोपा लगाने आई हैं, तो बारिश के बावजूद महिलाएं खेत की ओर दौड़ीं।
गौरतलब है कि झारखंड में धान रोपनी सिर्फ कृषि का कार्य नहीं बल्कि एक उत्सव होता है। किसान इस मौके पर ईश्वर से अच्छी फसल की कामना करते हैं और महिलाओं की टोली खेत में गाते-बजाते रोपाई करती है। इस परंपरा को और भी खास बना दिया मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की की मौजूदगी ने।


