Aurangabad Train Accident: बिहार के औरंगाबाद जिले में स्थित Anugrah Narayan Station पर एक रहस्यमयी हादसे ने सबको चौंका दिया है। ट्रेन से कटकर 17 वर्षीय युवक गोलू कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान रिसियप थाना क्षेत्र के खेतपुरा गांव निवासी किशोर पासवान के पुत्र के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन ने परिजनों को जानकारी दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।
परिजनों ने बताया कि गोलू अपने परिवार के एक सदस्य को Delhi जाने के लिए ट्रेन पकड़ाने स्टेशन आया था। परिजनों का कहना है कि ट्रेन पकड़ाने के बाद अचानक गोलू कैसे ट्रेन की चपेट में आ गया, यह किसी को समझ नहीं आ रहा है। इसी वजह से मृतक के परिजनों ने स्टेशन प्रबंधन से प्लेटफॉर्म पर लगे सीसीटीवी फुटेज की मांग की है, ताकि मौत की असली वजह सामने आ सके।
घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। गोलू की असमय मौत से परिवार सदमे में है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


