MP कोर्ट में हथियार लेकर पहुंची महिला, बोली- ‘जेल जाना है’; मचा हड़कंप

मुरैना कोर्ट में महिला ने हवा में लहराया हथियार, पुलिस ने काबू में लेकर शुरू की जांच।

Fevicon Bbn24
Mp Woman With Gun In Court Morena
Mp Woman With Gun In Court Morena (PC: BBN24/Social Media)

मध्य प्रदेश के मुरैना जिला न्यायालय में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक महिला अवैध हथियार लेकर पहुंच गई। महिला ने हाथ ऊपर उठाकर हवा में हथियार लहराया, जिससे कोर्ट परिसर में मौजूद वकीलों और लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने दिखाई सतर्कता

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को तुरंत काबू में ले लिया। पुलिस ने उसके पास से हथियार जब्त कर लिया और थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की।

महिला ने चौंकाया बयान

पुलिस पूछताछ में महिला की पहचान रेखा राठौर के रूप में हुई। वह अपने पति के साथ किसी केस की तारीख पर कोर्ट आई थी। पूछताछ में उसने कहा—

“मैं अपने पति से प्रताड़ित हूं। बार-बार कोर्ट के चक्कर लगाकर थक गई हूं। मुझे जेल जाना है, इसलिए हथियार लेकर आई।”

महिला के इस बयान ने पुलिस और कोर्ट परिसर में मौजूद सभी लोगों को हैरान कर दिया।

पति पर लगाया आरोप

रेखा ने कहा कि उसका पति लंबे समय से उसे प्रताड़ित कर रहा है। इसके बावजूद उसे न्याय नहीं मिल रहा है। इस कारण उसने हथियार लाकर जानबूझकर ऐसा कदम उठाया ताकि उसे जेल भेजा जा सके।

पुलिस की कार्रवाई

महिला को थाने ले जाकर परिजनों को बुलाया गया। पुलिस ने उसके पति को भी बुलाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं पहुंचा। फिलहाल महिला को छोड़ दिया गया है और जनसुनवाई के दौरान मंगलवार को दोनों पक्षों को बुलाया जाएगा।

Share This Article