पाकिस्तान पर भारत की बड़ी कार्रवाई की तैयारी! एयर रूट और सी रूट बंद होने से टूटेगी अर्थव्यवस्था

Fevicon Bbn24
India May Block Air And Sea Route For Pakistan After Pahalgam Attack
(Image Source: Social Media Sites)

पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack 2025) के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एक के बाद एक कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। पहले Indus Water Treaty को तोड़कर पाकिस्तान की जल आपूर्ति रोक दी गई, और अब भारत दो और बड़े फैसले लेने की तैयारी में है जो पाकिस्तान की आर्थिक रीढ़ तोड़ सकते हैं।

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, भारत अब पाकिस्तान के लिए अपने air route और sea route को पूरी तरह बंद करने की योजना बना रहा है। अगर ये फैसले अमल में लाए जाते हैं तो Pakistan को भारत के बंदरगाहों और हवाई मार्ग से पूरी तरह कटना पड़ेगा। इसका सीधा असर वहां की अर्थव्यवस्था और आम जनता की जिंदगी पर पड़ेगा।

पाकिस्तान को होगा भारी नुकसान

अगर भारत पाकिस्तान के लिए हवाई मार्ग और समुद्री रास्ता बंद करता है, तो Pakistan International Airlines (PIA) को मलेशिया, Kuala Lumpur, थाईलैंड और Singapore जैसे देशों तक पहुंचने के लिए Sri Lanka और China के लंबे रूट का सहारा लेना पड़ेगा। इससे न सिर्फ यात्रा लंबी होगी, बल्कि एयरलाइंस का खर्च और टिकट का किराया भी बढ़ जाएगा।

इसके अलावा, पाकिस्तान का व्यापारिक सामान भी भारतीय बंदरगाहों के रास्ते नहीं जा पाएगा, जिससे उसकी import-export गतिविधियों पर गहरा असर पड़ेगा। महंगाई बढ़ेगी, गरीबी और बेरोजगारी का स्तर और गहरा होगा।

पहले भी झेला है एयरस्पेस का नुकसान

याद दिला दें कि European Union Aviation Safety Agency (EASA) ने 30 जून 2020 को PIA की उड़ानों पर सुरक्षा कारणों से यूरोप में बैन लगा दिया था। यह बैन करीब चार महीने तक चला और 29 नवंबर 2024 को ही हटाया गया था। ऐसे में अगर अब भारत भी ऐसा कोई कदम उठाता है, तो पाकिस्तान के लिए यह एक और बड़ा झटका साबित होगा।

भारत का रुख अब पाकिस्तान के प्रति सख्त होता जा रहा है। अगर एयर और सी रूट बंद होते हैं, तो पाकिस्तान की कमजोर आर्थिक स्थिति और डगमगाएगी। इस फैसले के भारत-पाकिस्तान रिश्तों पर गहरे असर पड़ सकते हैं।

Share This Article