West Bengal के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट Kolkata (IIM C) से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां दूसरी वर्ष की एक छात्रा ने अपने सहपाठी पर रेप का आरोप लगाया है। शिकायत के मुताबिक आरोपी छात्र ने उसे बॉयज हॉस्टल बुलाया और वहां नशीला पेय पदार्थ पिलाकर उसके साथ जबरदस्ती की।
विश्वास तोड़ा, बॉयज हॉस्टल में बुलाकर की शर्मनाक हरकत
हरिदेवपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत में पीड़िता ने बताया कि आरोपी छात्र Parmanand Toppounwar, जो Bengaluru से है और IIM Kolkata में ही पढ़ता है, ने उसे यह कहकर बुलाया कि वह काउंसिलिंग सेशन में मदद करेगा। पहले से परिचित होने के कारण छात्रा ने भरोसा किया और बॉयज हॉस्टल चली गई।
पिज्जा-पेय में नशा, विरोध करने पर थप्पड़ और हिंसा
छात्रा के अनुसार, Parmanand ने उसे पिज्जा और एक पेय पदार्थ ऑफर किया। कुछ ही देर में छात्रा को चक्कर आने लगे और वह वॉशरूम जाने की बात कहने लगी। इसी दौरान आरोपी ने जबरदस्ती करने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी हिंसक हो गया, पीटा और फिर कथित रूप से बलात्कार किया।
होश में आने पर खुद पहुंची पुलिस के पास
होश आने पर छात्रा ने देखा कि वह हॉस्टल रूम में अकेली थी। किसी तरह उसने एक दोस्त को बुलाया और कैंपस से बाहर निकलकर सीधे पुलिस थाने पहुंची। पुलिस ने तुरंत FIR दर्ज की और आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है।
पहले भी कोलकाता में आ चुका है गैंगरेप का मामला
गौरतलब है कि कुछ ही दिन पहले Kolkata Law College में भी एक छात्रा के साथ Gangrape का मामला सामने आया था। IIM जैसे संस्थानों में ऐसी घटनाएं न केवल शैक्षणिक वातावरण को दूषित करती हैं, बल्कि लड़कियों की सुरक्षा पर भी बड़ा सवाल खड़ा करती हैं।


