प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गूगल और मेटा (फेसबुक) को अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स को प्रमोट करने के मामले में समन भेजा है। दोनों टेक दिग्गजों को 21 जुलाई को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। ईडी का आरोप है कि इन कंपनियों ने मनी लॉन्ड्रिंग और हवाला के आरोप झेल रहे ऐप्स को विज्ञापन प्लेटफॉर्म दिया, जिससे वे देशभर में लोकप्रिय हुए।
29 सेलिब्रिटीज और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ED के रडार पर
ED की जांच में अब तक 29 बड़े सेलिब्रिटीज और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स के नाम सामने आए हैं। इस लिस्ट में अभिनेता Prakash Raj, Rana Daggubati और Vijay Deverakonda जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इन पर आरोप है कि उन्होंने इन सट्टेबाजी ऐप्स का प्रचार कर करोड़ों रुपये कमाए।
सावन में भूलकर भी ना करें ये गलती! जानिए क्यों भगवान शिव पर चढ़ता है सिर्फ तीन पत्रों वाला बेलपत्र
‘Skill Based Gaming’ की आड़ में अवैध जुआ
जांच में सामने आया है कि ये ऐप्स खुद को ‘Skill Based Gaming Platforms’ बताते थे, लेकिन असल में इनके जरिए अवैध जुए का जाल फैला था। हवाला नेटवर्क के जरिए इनसे कमाई गई भारी रकम देश से बाहर भेजी जा रही थी।
महादेव ऐप से 6,000 करोड़ का स्कैम, Fairplay IPL App पर भी जांच
ईडी के अनुसार, कुख्यात Mahadev App घोटाले की रकम 6,000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा आंकी गई है। इस मामले में कई बॉलीवुड सितारों से पूछताछ हो चुकी है। वहीं, Fairplay IPL Betting App ने आईपीएल मैचों की अवैध स्ट्रीमिंग कर सट्टेबाजी को बढ़ावा दिया। इससे Viacom18 जैसे आधिकारिक ब्रॉडकास्टर को भारी नुकसान हुआ है।
बिजली के बल्ब ने छीनी मां-बेटे की जान! मुजफ्फरपुर में करंट लगते ही पल में उजड़ गया पूरा परिवार
छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर भी आरोप
ED ने दावा किया है कि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel को Mahadev App प्रमोटर्स से 500 करोड़ रुपये मिले। इस एंगल से भी जांच जारी है।



