अमृतसर Airport पर बम की धमकी! क्या श्री दरबार साहिब के बाद अब एयरपोर्ट है निशाने पर?

गुमनाम कॉल से प्रशासन में हड़कंप, अलर्ट पर पुलिस और बम स्क्वॉड, देर रात तक नहीं मिला कोई सुराग

Fevicon Bbn24
Amritsar Airport Bomb Threat, Punjab News, Shri Darbar Sahib, Cisf Security, Bomb Squad India
Amritsar Airport Bomb Threat, Punjab News, Shri Darbar Sahib, Cisf Security, Bomb Squad India (Source: BBN24/Google/Social Media)

श्री दरबार साहिब (Shri Darbar Sahib) को बम से उड़ाने की धमकी के बाद अब Sri Guru Ram Dass Jee International Airport Amritsar भी आतंक की जद में आ गया है। सोमवार देर रात एक गुमनाम कॉल ने पूरे एयरपोर्ट प्रशासन को अलर्ट कर दिया। कॉल में दावा किया गया कि “एयरपोर्ट को जल्द बम से उड़ाया जाएगा।”

धमकी मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन ने बिना देर किए लोकल पुलिस, CISF, बम डिस्पोजल स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड को बुला लिया। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए एयरपोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। हर कोने की छानबीन की गई लेकिन देर रात तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

पुलिस की प्रारंभिक जांच: शरारती तत्व या बड़ी साजिश?

पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि यह किसी शरारती तत्व की करतूत हो सकती है, लेकिन हाल ही में धार्मिक स्थलों और संवेदनशील जगहों पर मिली धमकियों को देखते हुए इस घटना को गंभीरता से लिया जा रहा है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, एयरपोर्ट और आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही साइबर सेल को कॉल ट्रेस करने का जिम्मा दिया गया है। कॉलर की पहचान और लोकेशन ट्रैक करने की कवायद तेज़ हो गई है।

लहंगे पर खून-खराबे की नौबत! मंगेतर ने दुकानदार से कहा- ‘तुम्हें भी काट दूंगा’

धार्मिक स्थलों पर पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां

गौरतलब है कि कुछ हफ्ते पहले ही श्री दरबार साहिब को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिसके बाद पंजाब पुलिस ने राज्यभर में अलर्ट जारी कर दिया था। अब एयरपोर्ट को मिली धमकी ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता और बढ़ा दी है।

पंजाब के डीजीपी स्तर तक इस मामले की रिपोर्ट भेजी गई है और खुफिया एजेंसियों को भी इनपुट साझा किए गए हैं। फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां किसी भी संभावित खतरे को टालने के लिए पूरी तरह मुस्तैद हैं।

Share This Article