कोलकाता रेप केस पर ट्विंकल खन्ना का गुस्सा फूटा, बोलीं- इस देश में महिलाएं भूतों से ज्यादा सुरक्षित हैं, लेकिन…

Savitri Mehta
Twinkle Khanna Got Angry On Kolkata Rape Case
Twinkle Khanna Got Angry On Kolkata Rape Case (PC: BBN24/Social Media)

Twinkle Khanna got angry on Kolkata rape case: अक्षय कुमार की पत्नी, पूर्व अभिनेत्री और लेखिका ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) अक्सर अपने विचारों की वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। ट्विंकल खन्ना सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय व्यक्त करना पसंद करती हैं। हाल के दिनों में देश में रेप के मामलों में वृद्धि हुई है, जिससे लोग परेशान और चिंतित हैं। हाल ही में कोलकाता में हुए रेप केस ने सभी का दिल दहला दिया। इस घटना के बाद कई सितारों ने भी ट्रेनी डॉक्टर के लिए न्याय की मांग की।

कोलकाता रेप केस पर ट्विंकल खन्ना की तीखी प्रतिक्रिया

इस मामले पर ट्विंकल खन्ना पहले भी अपनी राय रख चुकी हैं। हाल ही में ट्विंकल ने एक पोस्ट के जरिए बढ़ते रेप मामलों पर अपनी चिंता जताई। उन्होंने लिखा, “डरावनी फिल्में भी हमें उतना नहीं डरा सकतीं जितना कि आजकल हमारे आसपास हो रही घटनाएं हमें डरा रही हैं। हाल के समाचार पत्रों में लगातार डरावनी और निराशाजनक खबरें पढ़ने को मिल रही हैं। कोलकाता में एक ट्रेनी डॉक्टर का रेप और फिर हत्या कर दी गई।”

महिलाएं मर्दों से ज्यादा भूतों से सुरक्षित

ट्विंकल खन्ना ने आगे कहा, “बदलापुर के एक स्कूल में चार साल के दो बच्चों का यौन शोषण किया गया। बिहार में एक 14 साल की लड़की ने तीन बच्चों के पिता से शादी करने से मना किया तो उसका रेप और हत्या कर दी गई। मैंने महाराष्ट्र में चार लोगों को स्केली मॉनिटर छिपकली के साथ बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किए जाने की भी एक घटना पढ़ी। मुझे लगता है कि इस देश में महिलाओं के लिए सड़कों पर किसी आदमी से मिलने की तुलना में अंधेरी गली में भूत से मिलना ज्यादा सुरक्षित है।” ट्विंकल की इस पोस्ट से कई लोग सहमत हैं और यूजर्स जमकर इस पर कमेंट कर रहे हैं।

Share This Article