‘स्त्री 2’ ने 11वें दिन 400 करोड़ क्लब में की एंट्री, बनी ब्लॉकबस्टर हिट

Savitri Mehta
'stree 2' Entered The 400 Crore Club On The 11th Day
'stree 2' Entered The 400 Crore Club On The 11th Day (PC: BBN24/Social Media)

फिल्म स्त्री 2 जब से सिनेमा घरों में रिलीज हुई तबसे ही कमाल किया है। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टार स्त्री 2 ने दर्शको के दिलो में अपनी एक अलग जगह बना दी है।पहले ही दिन से स्त्री 2 ने कमाई की दौड़ में अपनी जगह पहले नंबर में बना के रखी हुई है।

पूरे हफ्ते बॉक्स ऑफिस में जबरदस्त कमाई करने के बाद, फिल्म ने वीकेंड में भी कमाई करने का मौका नहीं गवाया।फिल्म स्त्री 2 को रिलीज हुए पूरे 11 दिन हो गए हैं, और बॉक्स ऑफिस की 11वें दिन की रिपोर्ट्स भी सामने आ गई है।

चलिए जानते हैं की फिल्म ने अभी तक कुल मिलकर कितनी कमाई कर चुकी है।

400 करोड़ की हुई धमाकेदार कमाई

शनिवार ने दिन 30 करोड़ से ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म स्त्री 2 ने रविवार को बंपर कलेक्शन कर दिया है। अगर हम सैकनिल्क रिपोर्ट देखें, तो 10वें दिन की तुलना में 11वें दिन में मूवी ने करीब सौ प्रतिशत का उछाल आया है।

कमाई का ब्यौरा

DayEarning
08.5 करोड़
151.8 करोड़
231.4 करोड
343.85 करोड़
455.9 करोड़
538.1 करोड़
625.8 करोड़
719 करोड़
816.8 करोड़
917.5 करोड़
1033 करोड़
1142.4 करोड़

स्त्री 2 ने रिलीज के दूसरे रविवार को 40 करोड़ की कमाई कर डाली है, जो एक नया रिकॉर्ड बैंक सामने आया हैं। जिसके साथ ही स्त्री 2 ने 400 करोड़ के क्लब में अपना नाम दाखिल कर दिया है।

Share This Article