लोकप्रिय छठ गायिका Sharda Sinha का निधन, 72 वर्ष की उम्र में अंतिम विदाई

छठ गीतों की प्रख्यात गायिका Sharda Sinha ने दिल्ली के AIIMS में ली अंतिम सांस, चाहने वालों में शोक की लहर

Savitri Mehta

लोकप्रिय लोक गायिका शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) का 72 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। दिल्ली के एम्स (AIIMS) अस्पताल में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली, जहां उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें कई दिनों से इलाज के लिए भर्ती किया गया था। शारदा सिन्हा के निधन की पुष्टि उनके बेटे अंशुमान सिन्हा ने उनकी मां के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से की है।

छठ पर्व के पहले दिन ही अपने अनगिनत छठ गीतों के लिए जानी जाने वाली इस लोक गायिका ने दुनिया को अलविदा कह दिया, जिससे उनके प्रशंसकों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है। सोमवार को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने के कारण उन्हें एम्स में वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया था।

शारदा सिन्हा ने अपने जीवन में कई अमर छठ गीतों को अपनी आवाज दी, जो हर वर्ष छठ पूजा के दौरान विशेष रूप से सुने जाते हैं।

Share This Article