Sai Pallavi: अपनी सादगी और दमदार एक्टिंग के लिए मशहूर साई पल्लवी इन दिनों अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं. फैंस लंबे समय से उन्हें हिंदी फिल्मों में देखने का इंतजार कर रहे थे, जो अब पूरा होने वाला है.
‘एक दिन’ से करेंगी बॉलीवुड डेब्यू
रिपोर्ट्स के मुताबिक, साई पल्लवी फिल्म ‘एक दिन’ से बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं. इस फिल्म में उनके साथ Junaid Khan नजर आएंगे, जो Aamir Khan के बेटे हैं.
यह फिल्म आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही है और 1 मई को रिलीज हो सकती है.
‘रामायण’ में भी आएंगी नजर
साई पल्लवी सिर्फ एक ही फिल्म तक सीमित नहीं हैं. वह जल्द ही Ranbir Kapoor के साथ फिल्म ‘रामायण’ में भी नजर आने वाली हैं. यह एक बड़े बजट की फिल्म मानी जा रही है, जो दिवाली के मौके पर रिलीज हो सकती है.
सादगी ही है उनकी पहचान
साई पल्लवी की सबसे खास बात उनकी नेचुरल ब्यूटी और सादगी है. वह बिना मेकअप के भी स्क्रीन पर नजर आती हैं और यही चीज उन्हें बाकी एक्ट्रेसेस से अलग बनाती है.
एक्ट्रेस बनने से पहले थीं डॉक्टर
बहुत कम लोग जानते हैं कि साई पल्लवी पेशे से डॉक्टर भी हैं. उन्होंने 2016 में एमबीबीएस की डिग्री पूरी की थी.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2015 की मलयालम फिल्म ‘Premam’ से की थी, जिसमें उनके ‘मलार’ किरदार को काफी पसंद किया गया.
साउथ में बना चुकी हैं खास जगह
साई पल्लवी साउथ इंडस्ट्री में कई हिट फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं और वहां उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. अब देखना दिलचस्प होगा कि वह बॉलीवुड में भी उतनी ही सफलता हासिल कर पाती हैं या नहीं.
फिलहाल, उनके फैंस को उनकी पहली हिंदी फिल्म का बेसब्री से इंतजार है, जो उनके करियर का एक नया अध्याय साबित हो सकता है.


