Naagin 7 Casting: एकता कपूर ने नागिन 7 की कास्टिंग की शुरुआत, रिद्धिमा पंडित को मिला मुख्य भूमिका का ऑफर

Naagin 7 Casting Update: नागिन सीजन 7 का इंतजार खत्म, नई नागिन की तलाश हुई शुरू

Savitri Mehta
Naagin 7 Casting Ekta Kapoor Started The Casting Of Naagin 7
Naagin 7 Casting Ekta Kapoor Started The Casting Of Naagin 7 (PC: BBN24/Social Media)

भारतीय टेलीविज़न के सबसे चर्चित सुपरनैचुरल शो नागिन 7 (Naagin 7) का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। टीवी की क्वीन एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने इस शो के नए सीजन की कास्टिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पिछले एक साल से नागिन के नए सीजन का बेसब्री से इंतजार हो रहा था, और अब इस पर नया अपडेट सामने आया है।

एकता कपूर ने शुरू की कास्टिंग प्रक्रिया

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नागिन 7 (Naagin 7) की कास्टिंग का काम एकता कपूर और उनकी टीम ने तेज़ी से शुरू कर दिया है। हाल ही में एकता कपूर ने Bigg Boss 18 के सेट पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी, जहां उन्होंने नागिन सीजन 7 का जिक्र किया। चर्चा में आया कि शो की मुख्य भूमिका के लिए सारा खान (Sara Khan) का नाम उछाला गया था। हालांकि, एकता ने स्पष्ट किया कि यह सिर्फ एक उदाहरण था और सारा खान को मुख्य भूमिका के लिए ऑफर नहीं दिया गया है।

रिद्धिमा पंडित बनीं नई नागिन?

सूत्रों के अनुसार, टीवी की रोबोट बहू रिद्धिमा पंडित (Ridhima Pandit) को नागिन 7 की मुख्य भूमिका निभाने के लिए कास्ट किया गया है। रिद्धिमा अपनी शानदार अदाकारी के लिए जानी जाती हैं और उनके नाम पर लंबे समय से चर्चा हो रही थी। हालांकि, इस खबर की पुष्टि के लिए अभी तक एकता कपूर द्वारा कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

क्या सारा खान होंगी हिस्सा?

जहां तक सारा खान की बात है, वे फिलहाल बिग बॉस 18 में व्यस्त हैं। यदि वे शो का हिस्सा बनती भी हैं, तो वे मुख्य भूमिका में नजर नहीं आएंगी।

नागिन सीजन 7 का बेसब्री से इंतजार

नागिन सीरीज ने हर बार अपनी नई कहानी और कलाकारों के साथ दर्शकों का दिल जीता है। पिछले छह सीजन को जबरदस्त सफलता मिली है, और अब फैंस को उम्मीद है कि नागिन 7 (Naagin 7) भी इसी तरह मनोरंजन का नया मील का पत्थर साबित होगा।

Share This Article