कृति सेनॉन इस बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं? सोशल मीडिया पर कृति सेनॉन की वायरल हो रही तस्वीरों

Savitri Mehta
Is Kriti Sanon Dating This Businessman Kriti Sanon's Photos Are Going Viral On Social Media
Is Kriti Sanon Dating This Businessman Kriti Sanon's Photos Are Going Viral On Social Media (PC: BBN24/Social Media)

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनॉन ने इंडस्ट्री में कई बेहतरीन फिल्मों में काम करके अपनी खास पहचान बनाई है। हाल ही में कृति सेनॉन ने अपना 34वां जन्मदिन मनाया। कृति जितना अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं, उतना ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब एक बार फिर कृति सेनॉन की लव लाइफ चर्चा में आ गई है।

सोशल मीडिया पर कृति सेनॉन की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें कहा जा रहा है कि वह बिजनेसमैन कबीर बहिया को डेट कर रही हैं और उनके साथ वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

कृति सेनॉन का कबीर बहिया संग जुड़ा नाम

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस कृति सेनॉन का नाम तमाम स्टार्स के साथ जुड़ा है। हालांकि, कृति ने अपनी लव लाइफ को लेकर कभी कोई रिएक्शन नहीं दिया है। अब कहा जा रहा है कि कृति सेनॉन बिजनेसमैन कबीर बहिया को डेट कर रही हैं। दरअसल, एक रेडिट यूजर ने कृति सेनॉन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें ग्रीक आईलैंड मायकोनोस का बताया जा रहा है।

इन तस्वीरों में कृति सेनॉन ऑरेंज टॉप और डेनिम शॉर्ट्स में नजर आ रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि कबीर बहिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से उसी जगह की तस्वीरें शेयर की हैं, जहां से कृति की फोटोज वायरल हो रही हैं। इसके बाद लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि कृति सेनॉन और कबीर बहिया गुपचुप एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, दोनों की तरफ से अभी तक कोई रिएक्शन नहीं आया है।

कबीर बहिया हैं बिजनेसमैन

कबीर बहिया एक बिजनेसमैन हैं और लंदन में रहते हैं। उनके पिता कुलजिंदर बहिया यूके बेस्ड ट्रैवल एजेंसी के मालिक हैं। कबीर बहिया के इंस्टाग्राम अकाउंट को देखने पर पता चलता है कि वह क्रिकेट के बड़े फैन हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर महेंद्र सिंह धोनी और हार्दिक पांड्या के साथ कई तस्वीरें देखने को मिल जाएंगी।

Share This Article