गुजराती लहंगे में गोरी नागोरी की बलखाई अदाएं, वीडियो देख सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

Savitri Mehta

Haryanvi Gana Video: आज के समय में गोरी नागोरी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उनके डांस करने का अंदाज लोगों को काफी पसंद आता है। वर्तमान में वह हरियाणवी इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं और सपना चौधरी के बाद उनके डांस परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया जा रहा है।

गोरी नागोरी अपने डांस से लोगों के दिलों को घायल कर देती हैं। आपको बता दें कि उन्हें सलमान खान के विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ में भी देखा जा चुका है। ‘बिग बॉस’ के घर में गोरी नागोरी के ठुमकों पर सलमान खान भी फ़िदा हो गए थे और उनके साथ में डांस भी किया था।

जानकारी के लिए बता दें कि गोरी नागोरी सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चित रहती हैं। यूट्यूब पर उनके नए और पुराने वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। गोरी नागोरी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में गोरी नागोरी ‘लहंगा गुजराती’ गाने पर जोरदार डांस कर रही हैं। इस दौरान उनकी अदाओं पर हर कोई दीवाना हो रहा है। उनका यह अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है और यह वीडियो भी काफी वायरल हो गया है।

गोरी नागोरी के इस शानदार वीडियो को ‘टी-सीरीज हरियाणवी’ नामक यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक 4.6 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और इसका सिलसिला लगातार बढ़ता ही जा रहा है। यह वीडियो सिर्फ 4 महीने पहले ही रिलीज किया गया था।

Share This Article