फैसल शेख ने तोड़ी चुप्पी: जन्नत जुबैर संग ब्रेकअप के बाद बोले- “जल्द करूंगा शादी!”

Mr. Faisu ने Elvish Yadav संग वीडियो में खुद किया खुलासा, बोले- “अब मैं सिंगल हूं, पर ज्यादा दिनों तक नहीं रहने वाला”

Savitri Mehta
Faisal Shaikh Breakup Marriage Plan Jannat Zubair
Faisal Shaikh Breakup Marriage Plan Jannat Zubair (Source: BBN24/Google/Social Media)

Faisal Shaikh उर्फ Mr. Faisu का नाम पिछले कुछ वर्षों से लगातार Jannat Zubair के साथ जोड़ा जा रहा था। दोनों को पहले सिर्फ अच्छे दोस्त कहा गया, फिर सोशल मीडिया पर साथ में दिखाई देने और बढ़ती नज़दीकियों ने अफवाहों को हवा दी कि ये कपल रिलेशनशिप में हैं। लेकिन अचानक ऐसी खबरें सामने आईं कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। अब इन अफवाहों पर खुद फैसल ने मोहर लगा दी है—साथ ही अपनी शादी को लेकर भी बड़ा खुलासा कर डाला है।

“अब मैं सिंगल हूं”, फैसल का खुला ऐलान

हाल ही में YouTube पर एक वीडियो सामने आया जिसमें फैसल के साथ दिखे Elvish Yadav। दोनों एक साथ किचन में कुकिंग करते नजर आए। इसी दौरान एल्विश ने फैसल से पूछा कि क्या उनकी कोई गर्लफ्रेंड है? इस पर फैसल मुस्कुराते हुए बोले—”मेरी एक गर्लफ्रेंड रह चुकी है, और हां, आप जो सोच रहे हैं वही बहुत लोग सोच रहे हैं—but ऐसा कुछ नहीं है।”

“जल्द ही शादी करूंगा”, फैसल ने किया प्लान शेयर

बातचीत को आगे बढ़ाते हुए फैसल ने कहा—”मैं अभी किसी को डेट नहीं कर रहा हूं। बस दोस्तों के साथ घूमना-फिरना, एंजॉय करना, और माइंड डाइवर्ट कर रहा हूं। अभी यही उम्र है सब करने की क्योंकि शादी तो वैसे भी हो ही जाएगी।”

एल्विश ने जब उनसे पूछा कि शादी कब तक करेंगे, तो फैसल ने बिना हिचकिचाए जवाब दिया—”एक-डेढ़ साल में शादी कर लूंगा।”

शोबिज से जुड़े दोनों, अब अपने-अपने रास्ते

Faisal Shaikh हाल ही में Celebrity MasterChef India में नजर आए थे जहां उनकी कुकिंग स्किल्स को जमकर सराहा गया था, हालांकि शो के विनर Gaurav Khanna बने थे। दूसरी ओर Jannat Zubair को हाल ही में The Traitors शो में देखा गया, जिसे होस्ट कर रहे थे Karan Johar

दोनों सितारों ने भले ही अपने रिश्ते को कभी सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया, लेकिन उनके चाहने वालों के लिए ये खबर किसी झटके से कम नहीं कि अब ये दोनों एक-दूसरे से अलग हो चुके हैं।

Share This Article