Bigg Boss 18 Update: कॉमेडियन चंदन प्रभाकर ने ठुकराया बिग बॉस का ऑफर

Savitri Mehta
Comedian Chandan Prabhakar Turned Down Bigg Boss' Offer
Comedian Chandan Prabhakar Turned Down Bigg Boss' Offer (PC: BBN24/Social Media)

पॉपुलर रियलिटी टीवी शो Bigg Boss 18 को लेकर चर्चा बढ़ती जा रही है। सुनने में आ रहा हैं की शो अगले महीने ऑन एयर हो सकता है। ऐसे में कौन कौन से चेहरे Bigg Boss के घर पर नजर आने वाले है यह जानने के लिए लोग बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है। हाल ही में एक कॉमेडियन के भी शो में शामिल होने की खबर आ रही है।

रिपोर्ट के अनुसार यह दावा किया गया था की Bigg Boss 18 के लिए ‘द कपिल शर्मा शो’ के चंदू चायवाला उर्फ चंदन प्रभाकर को भी अप्रोच किया गया है और इन खबरों के चलते चंदन ने इन सारी खबरों को खारिज कर दिया हैं।

चंदू ने कहा Bigg Boss को न

अपने हाल ही के इंटरव्यू में चंदन प्रभाकर ने इन बातों को साफ मना करते हुए कहा कि वे Bigg Boss 18 का हिस्सा नहीं होंगे। उन्हें शो का ऑफर मिला था, लेकिन हिस्सा नहीं बनना चाहते थे। टाइम्स नाउ के साथ बातचीत में कॉमेडियन ने कहा, “यह मेरा नेचर नहीं है। चारों तरफ कैमरे के बीच एक घर में बंद होना? यह मेरे लिए नहीं है। बिग बॉस 18 के एक कास्टिंग एजेंट ने मुझे कॉल किया था और ऑडिशन देने के लिए कहा था लेकिन मैंने मना कर दिया मैं कभी बिग बॉस में नहीं जाऊंगा।”

चंदन प्रभाकर आखिरी बार द कपिल शर्मा शो में नजर आए थे। वह कॉमेडी सर्कस के अजूबे, कॉमेडी नाइट्स विद कपिल, द कपिल शर्मा शो जैसे शोज और पावर कट, डिस्को सिंह, जज सिंह एलएलबी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

कौन-कौन होगा Bigg Boss 18 का कंटेस्टेंट?

5 अक्टूबर को शो शुरू होने की चर्चा है। हालांकि, अभी तक रिलीज डेट या फिर कंटेस्टेंट लिस्ट ऑफिशियली सामने नहीं आई है। शो में शामिल होने वाले कई स्टार्स के नाम सुर्खियां बटोर रहे हैं, देखिए लिस्ट

  • समीरा रेड्डी
  • पूरव झा
  • अर्जुन बिजलानी
  • पूजा शर्मा
  • ठगेश
  • सुनील कुमार
  • डॉली चायवाला
  • सुरभि ज्योति
  • शहीर शेख

बता दें कि मेकर्स ने अभी तक Bigg Boss 18 के ऑफिशियल कंटेस्टेंट्स की लिस्ट अभी तक जारी नहीं की है।

Share This Article