Bigg Boss 18: टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ होंगी बिग बॉस का हिस्सा

Savitri Mehta
Tiger Shroff's Sister Krishna Shroff Will Be A Part Of Bigg Boss
Tiger Shroff's Sister Krishna Shroff Will Be A Part Of Bigg Boss (PC: BBN24/Social Media)

बिग बॉस 18 को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। बिग बॉस के प्रशंसक इस नए सीजन को लेकर बेहद उत्साहित हैं और वे आने वाली हर नई खबर पर नजरें गड़ाए बैठे हैं। अब तक कई कंटेस्टेंट्स के नाम फाइनल हो चुके हैं, और अब एक और नाम की पुष्टि हो गई है। जी हां, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ की। खबरों के अनुसार, कृष्णा श्रॉफ का नाम बिग बॉस 18 के लिए फाइनल हो चुका है।

कृष्णा श्रॉफ बनेंगी बिग बॉस 18 का हिस्सा

जैकी श्रॉफ के दो बच्चे हैं, जिनमें से टाइगर श्रॉफ ने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है, जबकि कृष्णा श्रॉफ ने खुद को इस ग्लैमर की दुनिया से दूर रखा है। हालांकि, अब उन्होंने टेलीविजन की दुनिया में कदम रख लिया है। कृष्णा ने अपने टीवी करियर की शुरुआत रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ से की है। इस शो में उनके प्रदर्शन की काफी सराहना हो रही है।

‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में कृष्णा श्रॉफ बेहतरीन स्टंट्स करते हुए नजर आ रही हैं, और वे टॉप 3 फाइनलिस्ट में भी शामिल हो चुकी हैं। अब खबरें आ रही हैं कि वे ‘बिग बॉस 18’ का भी हिस्सा बनने जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कृष्णा श्रॉफ का नाम ‘बिग बॉस 18’ के लिए कन्फर्म हो चुका है।

कृष्णा श्रॉफ खुद को बिग बॉस के लिए योग्य मानती हैं

कृष्णा श्रॉफ का नाम ‘बिग बॉस 18’ के लिए लगभग फाइनल हो चुका है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वे बिग बॉस के घर में अच्छे से लोगों के साथ डील कर सकती हैं और वे इस शो का हिस्सा बनना चाहती हैं।

Share This Article