Bhojpuri Video: ‘जान खूबसूरत हऊ…’ काजल राघवानी संग खेसारी लाल का धमाकेदार डांस

Savitri Mehta
Bhojpuri Video 'jaan Khoobsurat Hai...' Khesari Lal's Rocking Dance With Kajal Raghwani
Bhojpuri Video 'jaan Khoobsurat Hai...' Khesari Lal's Rocking Dance With Kajal Raghwani (PC: BBN24/Social Media)

Bhojpuri Video: आज के समय में भोजपुरी सिनेमा काफी लोकप्रिय हो चुका है, और यहां के कई सितारे दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं। इन्हीं सितारों में से एक नाम खेसारी लाल यादव का भी है, जिन्होंने न सिर्फ एक अभिनेता बल्कि एक गायक के रूप में भी इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई है।

खेसारी लाल यादव ने यहां तक पहुंचने के लिए काफी संघर्ष किया है। एक समय ऐसा था जब वह सड़क पर लिट्टी-चोखा बेचते थे। लेकिन आज के समय में वह किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं और कई भोजपुरी फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा दिखा चुके हैं।

खेसारी लाल यादव के यूट्यूब पर उनके नए और पुराने वीडियो खूब वायरल होते रहते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। इस वायरल वीडियो में वह भोजपुरी की मशहूर अभिनेत्री काजल राघवानी के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। यह गाना भोजपुरी फिल्म ‘दीवानापन’ से लिया गया है।

हम जिस गाने की बात कर रहे हैं, उसका नाम ‘जान खूबसूरत हऊ’ है। इसे खेसारी लाल यादव और प्रसिद्ध भोजपुरी गायिका प्रियंका सिंह ने गाया है। वीडियो में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी शानदार डांस और रोमांस करते दिख रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी पर फिल्माया गया यह गाना यशी म्यूजिक नामक यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। अब तक इस वीडियो को 13 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है और इसके व्यूज लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

Share This Article